Logo
election banner
Godrej Group Divestments: 127 साल पुराने कारोबारी घराने का वैल्यूएशन 2.3 लाख करोड़ रुपए है। अब आदि गोदरेज, नादिर गोदरेज, जमशेद गोदरेज, स्मिता कृष्णा गोदरेज, रिषद गोदरेज के बीच बंटवारा होना है।

Godrej Group Divestments: भारत के सबसे पुराने कारोबारी घरानों में शामिल गोदरेज ग्रुप में बंटवारे की औपचारिकता शुरू हो चुकी है। ग्रुप की नींव करीब 127 साल पहले अर्देशिर गोदरेज और पिरोजशा बुर्जोरजी गोदरेज ने रखी थी। 1897 से लेकर अब तक गोजरेद समूह का वैल्यूएशन 2.3 लाख करोड़ रुपए हो चुका है। ग्रुप में बंटवारे की प्रोसेस पिछले 3 साल से चल रही थी, जिसे अब गोदरेज परिवार के 5 सदस्यों ने बिना किसी विवाद के मंजूरी दे दी है।

तीन साल से चल रही गोदरेज ग्रुप में विभाजन की प्रक्रिया
गोदरेज परिवार में एक ओर आदि गोदरेज (82 साल) और उनके भाई नादिर गोदरेज (75 साल) हैं तो दूसरी ओर उनके कजिन जमशेद गोदरेज, रिषद गोदरेज और चचेरी बहन स्मिता कृष्णा गोदरेज हैं। इन्हीं के बीच गोजरेज ग्रुप की कंपनियों का बंटवारा होना है। अब तक दोनों पक्षों के पास एक-दूसरे के बिजनेस में शेयर थे, लेकिन सक्रिय तौर पर कोई हस्तक्षेप नहीं था। गोदरेज ग्रुप के बंटवारे की प्रोसेस पिछले 3 साल से जारी है। अब फैमिली मेंबर एक-दूसरे की कंपनियों में हिस्सेदारी बेचकर बाहर निकल रहे हैं।

2024 की शुरुआत में आदि और नादिर गोदरेज, गोदरेज एंड बॉयस के बोर्ड से इस्तीफा दे चुके हैं। वहीं, जमशेद गोदरेज ने जीसीपीएल और गोदरेज प्रॉपर्टीज बोर्ड से सीट खाली की। अभी गोदरेज फैमिली काउंसिल द्वारा बंटवारे के बाद गोदरेज ब्रांड नेम यूज करने, रॉयल्टी भुगतान, प्रॉपर्टी और जमीन के वैल्यूएशन पर काम किया जा रहा है।

गोदरेज ग्रुप में किससे पास क्या जिम्मेदारी?
अभी गोदरेज इंडस्ट्रीज एंड एसोसिएट्स की कमान आदि और नादिर के पास है। जबकि जमशेद गोदरेज और स्मिता गोदरेज एंड बॉयस का जिम्मा संभालते हैं। रिषद गोदरेज भी चचेरे भाई हैं। इन पांचों के पास गोदरेज एंड बॉयस की 15.3% हिस्सेदारी है, जबकि 23% शेयर होल्डिंग पिरोजशा गोदरेज फाउंडेशन के पास है। गोदरेज इंडस्ट्रीज की प्रमोटर होल्डिंग परिवार के 28 सदस्यों में बंटी है। रिषद के पास 12.65%, जमशेद गोदरेज के पास 9.34% और स्मिता कृष्णा की बेटी न्यारिका होलकर 8% हिस्सेदारी रखती हैं। 

गोदरेज ग्रुप की 5 कंपनियां स्टॉक मार्केट में लिस्ट
फिलहाल गोदरेज ग्रुप की 5 कंपनियां शेयर बाजार में लिस्ट हैं। इनमें गोदरेज इंडस्ट्रीज, गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स, गोदरेज एग्रोवेट, गोदरेज प्रॉपर्टीज और लाइफसाइंसेज शामिल हैं। पिछले शुक्रवार को ग्रुप की कुल वैल्यू करीब 2.34 लाख करोड़ रुपए थी। गोदरेज ग्रुप प्रमुख रूप से इंजीनियरिंग, अप्लायंसेस, सिक्योरिटी सॉल्यूशन, एग्री प्रोडक्ट्स, रियल एस्टेट, एरोस्पेस, कंज्यूमर प्रोडक्ट बिजनेस में दखल रखता है।

गोदरेज ग्रुप की कंपनियों का वैल्यूएशन?
ग्रुप की सबसे बड़ी लिस्टेड कंपनी की वैल्यू 1.20 लाख करोड़ रुपए है। गोदरेज एंड बॉयस अभी स्टॉक मार्केट में लिस्ट नहीं है। कंपनी ने FY 2022- 23 में 14,796 करोड़ की इनकम पर 117 करोड़ रुपए प्रॉफिट हासिल किया था।

कंपनी वैल्यूएशन (करोड़ रु. में)
गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स 1,19,572
गोदरेज प्रॉपर्टीज 69,516
गोदरेज इंडस्ट्रीज 27,857
गोदरेज एग्रो वेट 10,505
एस्टेक लाइफ साइंसेज 2,435

(सोर्स: बीमाई आंकड़े)

5379487