Logo
Air Mauritius Flight AC Malfunctioning: यात्री 5 घंटे से अधिक समय तक विमान के अंदर रहे और उन्हें उतरने की अनुमति नहीं दी गई। यात्री ने बताया कि उड़ान 5 घंटे के बाद रद्द कर दी गई। अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

Air Mauritius Flight AC Malfunctioning: मुंबई एयरपोर्ट से बड़ी खबर है। मॉरीशस जाने वाली एयर मॉरीशस की फ्लाइट में शनिवार सुबह तकनीकी खराबी आ गई। इससे एसी सिस्टम पूरी तरह से फेल हो गया। जिसके बाद फ्लाइट में सवार यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जानकारी के अनुसार, फ्लाइट में कई नवजात बच्चे और बुजुर्ग थे। खराब एयर कंडीशनिंग सिस्टम के कारण उनका दम फूलने लगा। सांस लेने में कठिनाई होने लगी। करीब 5 घंटे तक उन्हें विमान से उतरने नहीं दिया गया। 

सुबह 4:30 बजे टेक ऑफ होनी थी फ्लाइट
यह पूरा मामला एयर मॉरिशस के फ्लाइट नंबर एमके749 का है। एक यात्री ने एएनआई एजेंसी को बताया कि एयर मॉरीशस की मुंबई से मॉरीशस की फ्लाइट एमके749 में कई शिशुओं और एक 78 वर्षीय यात्री को सांस लेने में समस्या हो गई। क्योंकि विमान में एसी काम नहीं कर रहे थे। फ्लाइट को आज सुबह 4:30 बजे उड़ान भरनी थी। यात्री सुबह 3.45 बजे विमान में चढ़े। लेकिन विमान के इंजन में समस्या आ गई।

यात्री 5 घंटे से अधिक समय तक विमान के अंदर रहे और उन्हें उतरने की अनुमति नहीं दी गई। यात्री ने बताया कि उड़ान 5 घंटे के बाद रद्द कर दी गई। अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

पैंट और बनियान में छिपाकर शारजाह से लाया गोल्ड
उधर, नागपुर के डीबीएआई हवाई अड्डे पर शुक्रवार को शारजाह से नागपुर आने वाली एयर अरबिया एयरवेज की फ्लाइट से एक यात्री को गिरफ्तार किया गया है। उसने पैंट और बनियान में गोल्ड को स्प्रे कर छिपाया था। बरामद गोल्ड का वजन 822 ग्राम था। उसके पास से एप्पल आईफोन और स्मार्टवॉच बरामद किया गया। कस्टम विभाग के आयुक्त ने बताया कि यात्री को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है। 

CH Govt Haryana Ad jindal steel hbm ad
5379487