Logo

US-Israel vs Iran War: ट्रम्प ने दिया 48 घंटे में होर्मुज खोलने का अल्टीमेटम, ईरान ने इजराइल पर दांगी मिसाइलें; 150+ से ज्यादा लोग घायल

US-Israel vs Iran War:  ट्रम्प ने दिया 48 घंटे में होर्मुज खोलने का अल्टीमेटम, ईरान ने इजराइल पर दांगी मिसाइलें; 150+ से ज्यादा लोग घायल

मिडिल ईस्ट में अमेरिका, इज़रायल और ईरान के बीच जारी तनाव अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है। युद्ध का आज 23वां दिन है और हालात तेजी से बिगड़ते जा रहे हैं। इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान को 48 घंटे का सख्त अल्टीमेटम देकर स्थिति को और गंभीर बना दिया है।

ट्रम्प की सीधी चेतावनी
ट्रम्प ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर स्पष्ट शब्दों में कहा है कि अगर ईरान 48 घंटे के भीतर होर्मुज जलडमरूमध्य (Hormuz Strait) को पूरी तरह नहीं खोलता है, तो अमेरिका ईरान के पावर प्लांट्स पर हमला करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि इस हमले की शुरुआत ईरान के सबसे बड़े पावर प्लांट से होगी।

यह बयान ऐसे समय आया है जब वैश्विक तेल सप्लाई का बड़ा हिस्सा इसी होर्मुज स्ट्रेट से गुजरता है, और इसके बंद होने से पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था प्रभावित हो सकती है।

ईरान का धमकीभरा पलटवार 
ट्रम्प की चेतावनी के बाद ईरान ने भी तीखी प्रतिक्रिया दी है। ईरान के खातम अल-अनबिया सेंट्रल कमांड के प्रवक्ता इब्राहिम जुल्फाघारी ने कहा कि अगर उनके पावर प्लांट्स को निशाना बनाया गया, तो ईरान मिडिल ईस्ट में अमेरिका और इजराइल से जुड़े सभी ऊर्जा ढांचों पर हमला करेगा।

ईरान ने खास तौर पर समुद्री पानी को मीठा बनाने वाले डिसेलिनेशन प्लांट और आईटी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाने की बात कही है, जिससे बड़े स्तर पर पानी और टेक्नोलॉजी संकट खड़ा हो सकता है।

इजरायल पर ईरान के मिसाइल हमले, 150+ घायल
ईरान ने इजरायल के दक्षिणी शहरों डिमोना और अराद के पास बैलिस्टिक मिसाइल हमले तेज कर दिए। इजरायल डिफेंस फोर्स के मुताबिक, कुछ मिसाइलों को एयर डिफेंस सिस्टम रोक नहीं पाया, जिससे कई इलाकों में सीधे धमाके हुए।

रिपोर्ट्स के अनुसार, इन हमलों में 150 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं, जिनमें कई बच्चों समेत 11 की हालत गंभीर बताई जा रही है। डिमोना, जहां इजरायल का प्रमुख न्यूक्लियर रिसर्च सेंटर स्थित है, उसके आसपास भी नुकसान हुआ है।

इजरायल के स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसे “मास कैजुअल्टी इवेंट” घोषित किया है। वहीं ईरान ने इस हमले को अपने नतांज न्यूक्लियर साइट पर हुए हमले का जवाब बताया है। बढ़ते तनाव के बीच इजरायल ने कड़ी जवाबी कार्रवाई के संकेत दिए हैं।

क्या अमेरिका का 'अजेय' योद्धा हुआ ढेर? ईरान का दावा- मजीद ने तोड़ा F-35 का तिलिस्म!


ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने दावा किया है कि उसने अमेरिकी स्टील्थ फाइटर F-35 Lightning II को अपने स्वदेशी ‘मजीद’ एयर डिफेंस सिस्टम से निशाना बनाया। ईरानी मीडिया के मुताबिक, इंफ्रारेड (हीट-सीकिंग) मिसाइल के जरिए यह हमला किया गया, क्योंकि F-35 रडार से बच सकता है लेकिन उसकी हीट सिग्नेचर छिपाना मुश्किल होता है।

वहीं अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने पुष्टि की है कि एक F-35 को मिशन के दौरान “संभावित ईरानी फायर” से नुकसान हुआ, लेकिन विमान सुरक्षित एयरबेस पर उतर गया और पायलट सुरक्षित है।

विशेषज्ञों के अनुसार, F-35 को पूरी तरह मार गिराने का ईरान का दावा फिलहाल अतिरंजित लगता है। हालांकि, यह घटना स्टील्थ तकनीक की सीमाओं और एयर डिफेंस सिस्टम की नई क्षमताओं पर जरूर सवाल खड़े करती है। जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति साफ होगी।

Israel-US vs Iran War LIVE Updates | Day 23

13:41 PM(2 days ago )

ईरान ने इजराइल पर चौथा मिसाइल दागा

Posted by: Vipin Tiwari

ईरान ने आज सुबह से इजराइल पर चार मिसाइल दागें हैं। इजराइली सेना के अनुसार, यह हमला मध्य इजराइल की ओर किया गया था और एयर डिफेंस सिस्टम ने खतरे को रोकने के लिए कार्रवाई की।

फिलहाल इस हमले में किसी के घायल होने या सीधे तौर पर किसी जगह पर मिसाइल गिरने की खबर नहीं है। हालांकि, लगातार हो रहे मिसाइल हमलों के कारण लोगों को बार-बार सुरक्षित स्थानों (शेल्टर) में जाना पड़ रहा है और पूरे क्षेत्र में तनाव बना हुआ है।
 

13:36 PM(2 days ago )

भारत की साइलेंट डिप्लोमेसी कामयाब: ईरानी नौसेना ने भारतीय गैस टैंकर को सुरक्षित निकाला

Posted by: दिलीप चतुर्वेदी

मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच भारत की ‘साइलेंट डिप्लोमेसी’ ने बड़ी कामयाबी दिलाई है। ईरानी नौसेना ने हाल ही में एक भारतीय एलपीजी टैंकर को होर्मुज जलडमरूमध्य से सुरक्षित बाहर निकालने में मदद की।

जहाज पर मौजूद अधिकारियों के अनुसार, भारत और ईरान के बीच कूटनीतिक बातचीत के बाद टैंकर को तय रूट से सुरक्षित गुजरने की अनुमति मिली। ईरानी नौसेना ने रेडियो संपर्क के जरिए जहाज की पूरी जानकारी ली और उसे सुरक्षित रास्ते पर गाइड किया।

होर्मुज पार करने के बाद भारतीय नौसेना के युद्धपोत ओमान की खाड़ी में पहले से तैनात थे, जिन्होंने टैंकर को एस्कॉर्ट करते हुए सुरक्षित भारत की ओर रवाना किया।

यह पूरा ऑपरेशन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री एस. जयशंकर की कूटनीतिक पहल का नतीजा माना जा रहा है। इससे पहले भी भारतीय जहाजों को इसी तरह सुरक्षित निकाला जा चुका है।

ऑपरेशन संकल्प के तहत खाड़ी क्षेत्र में भारतीय नौसेना की मौजूदगी बनी हुई है, लेकिन ईरान के साथ समझदारी भरे समन्वय ने बिना टकराव के ऊर्जा आपूर्ति सुनिश्चित करने में अहम भूमिका निभाई है।

12:40 PM(2 days ago )

ईरान बोला- इजाजत लेकर होर्मुज से गुजर सकते हैं विदेशी जहाज

Posted by: Vipin Tiwari

ईरान ने कहा है कि विदेशी जहाज उसकी अनुमति के साथ होर्मुज स्ट्रेट से गुजर सकते हैं। यह बात अंतरराष्ट्रीय समुद्री संगठन (IMO) में ईरान के प्रतिनिधि अली मौसवी ने कही।

ब्रिटेन में ईरान के राजदूत अली मौसवी, ने मेहर न्यूज एजेंसी से कहा कि अंतरराष्ट्रीय नियमों के साथ-साथ ईरान की संप्रभुता और अधिकारों का सम्मान भी जरूरी है।

उन्होंने कहा कि ईरान समुद्री सुरक्षा बढ़ाने और नाविकों की सुरक्षा के लिए IMO और अन्य देशों के साथ सहयोग करने को तैयार है।

मौसवी ने यह भी साफ किया कि होर्मुज सिर्फ ईरान के दुश्मनों के लिए बंद है। उन्होंने मौजूदा हालात के लिए अमेरिका और इजराइल के युद्ध को जिम्मेदार बताया।

12:08 PM(2 days ago )

ईरान में 4 हफ्ते से इंटरनेट बंद

Posted by: Vipin Tiwari

ईरान में इंटरनेट पिछले 4 हफ्तों से बंद है। इंटरनेट पर नजर रखने वाली संस्था नेटब्लॉक्स ने कहा कि बाहर की दुनिया से इंटरनेट कनेक्शन लगभग पूरी तरह बंद है और देश के अंदर भी बहुत कम इंटरनेट चल रहा है। सरकार ने VPN और सैटेलाइट इंटरनेट पर भी रोक लगा दी है, इसलिए लोगों के पास इंटरनेट चलाने के बहुत कम तरीके बचे हैं।

11:29 AM(2 days ago )

ईरान ने इजराइल की ओर दागी मिसाइलें

Posted by: Vipin Tiwari

इजराइल की सेना ने बताया है कि ईरान की ओर से नई मिसाइलें दागी गई है। सेना के बयान के अनुसार, इस खतरे को रोकने के लिए एयर डिफेंस सिस्टम सक्रिय कर दिए गए हैं और मिसाइल को इंटरसेप्ट करने की कोशिश की जा रही है।
 

11:11 AM(2 days ago )

ईरानी हमले में इजराइल में 150 से ज्यादा लोग घायल

Posted by: Vipin Tiwari

इजराइल के आर्मी रेडियो के अनुसार, डिमोना और अराद में हुए हमलों के बाद 150 घायल लोगों को अस्पताल लाया गया। ये सभी लोग इजराइल में हुए हमलों के बाद इलाज के लिए सोरोका अस्पताल पहुंचे हैं। फिलहाल घायलों की हालत और हमलों से हुए कुल नुकसान की पूरी जानकारी सामने नहीं आई है।

11:01 AM(2 days ago )

ईरान के पास 110 गैस बेस्ड पावर प्लांट, अमेरिका ने हमले की दी धमकी

Posted by: Vipin Tiwari

ट्रम्प ने चेतावनी दी है कि अगर 48 घंटे के भीतर होर्मुज स्ट्रेट नहीं खोला गया, तो ईरान के पावर प्लांट पर हमला किया जाएगा। ऐसे में ईरान के बिजली ढांचे को लेकर जानकारी सामने आई है।

डेटा के मुताबिक, ईरान में करीब 110 गैस बेस्ड पावर प्लांट हैं, जिनमें से कुछ हाइब्रिड भी हैं। इसके अलावा देश में सोलर, हाइड्रो, विंड, तेल, डीजल, कोयला, जियोथर्मल और परमाणु ऊर्जा से चलने वाले प्लांट भी मौजूद हैं।

7