Logo

LIVEUS-Iran-Israel War Day 13: ट्रंप बोले- अमेरिका जीत चुका जंग, ईरानी हमले में भारतीय नाविक की मौत; तेल $100 पार

US-Iran-Israel War Day 13: ट्रंप बोले- अमेरिका जीत चुका जंग, ईरानी हमले में भारतीय नाविक की मौत; तेल $100 पार

पश्चिम एशिया में अमेरिका-इज़राइल और ईरान के बीच जारी युद्ध का आज 13वां दिन है और हालात लगातार गंभीर होते जा रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि इस युद्ध में अमेरिका पहले ही बढ़त हासिल कर चुका है, हालांकि मिशन पूरा होने तक लड़ाई जारी रहेगी।

इसी बीच खाड़ी क्षेत्र में समुद्री हमले तेज हो गए हैं। दक्षिणी इराक के पास एक तेल टैंकर पर ईरानी विस्फोटक बोट के हमले में एक भारतीय नाविक की मौत हो गई है। दूसरी ओर होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों पर हमलों के कारण वैश्विक तेल बाजार में हलचल मच गई है और ब्रेंट क्रूड की कीमत 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई है। युद्ध के असर से दुनिया भर के शेयर बाजारों और समुद्री सुरक्षा को लेकर भी नई चिंताएं बढ़ गई हैं।

Hormuz Strait Attack
इराक ने अपने जल क्षेत्र में समुद्री जहाजों पर हमले के बाद तेल बंदरगाहों को बंद कर दिया.

Israel-US vs Iran War LIVE Updates | Day 13

11:18 AM(2 hours ago )

ट्रंप बोले – अमेरिका पहले ही जीत चुका

Posted by: Dilip Chaturvedi

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने केंटकी में रैली के दौरान कहा कि युद्ध के पहले ही घंटे में साफ हो गया था कि अमेरिका आगे है। उन्होंने दावा किया कि अमेरिकी सेना ने ईरान की सैन्य क्षमता को काफी कमजोर कर दिया है।

11:13 AM(2 hours ago )

जंग खत्म करने के लिए ईरान की 3 शर्तें

Posted by: Dilip Chaturvedi

ईरान के राष्ट्रपति मसूज पजशकियान ने कहा कि युद्ध खत्म करने के लिए तीन शर्तें जरूरी हैं-

  1. ईरान के कानूनी अधिकारों को मान्यता
  2. युद्ध में हुए नुकसान की भरपाई
  3. भविष्य में हमले न होने की अंतरराष्ट्रीय गारंटी

11:12 AM(2 hours ago )

ईरानी बोट के हमले में भारतीय नाविक की मौत

Posted by: Dilip Chaturvedi

दक्षिणी इराक के खोर अल-जुबैर बंदरगाह के पास ईरान की विस्फोटक बोट ने एक तेल टैंकर को टक्कर मार दी। इस हमले में एक भारतीय नाविक की मौत हो गई।

11:10 AM(2 hours ago )

तेल कीमतों में उछाल

Posted by: Dilip Chaturvedi

मिडिल ईस्ट तनाव के बीच ब्रेंट क्रूड 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया है, जबकि US क्रूड करीब 95 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

11:10 AM(2 hours ago )

बहरीन में ईरान के लिए जासूसी का आरोप

Posted by: Dilip Chaturvedi

बहरीन ने ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के लिए जासूसी करने के आरोप में चार नागरिकों को गिरफ्तार किया है।

10:59 AM(2 hours ago )

बहरीन में ईरान के लिए जासूसी का आरोप

Posted by: Dilip Chaturvedi

बहरीन ने ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के लिए जासूसी करने के आरोप में चार नागरिकों को गिरफ्तार किया है।

10:59 AM(2 hours ago )

UN में भारत की पहल

Posted by: Dilip Chaturvedi

भारत समेत 29 देशों ने लेबनान में UNIFIL पीसकीपर्स की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद नशीद ने कहा कि भारत इस युद्ध को खत्म कराने में बड़ी कूटनीतिक भूमिका निभा सकता है।

10:58 AM(2 hours ago )

तेल कीमतें नियंत्रित करने की तैयारी

Posted by: Dilip Chaturvedi

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि इंटरनेशनल एनर्जी एजेंसी (IEA) कीमतें स्थिर करने के लिए ग्लोबल रिजर्व से 400 मिलियन बैरल तेल जारी करने पर सहमत हुई है।

5379487