अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने साफ कहा है कि आने वाले 2 से 3 हफ्तों में ईरान पर और भी बड़े हमले किए जाएंगे और जरूरत पड़ी तो उसे “पाषाण युग” में पहुंचा दिया जाएगा।

अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने साफ कहा है कि आने वाले 2 से 3 हफ्तों में ईरान पर और भी बड़े हमले किए जाएंगे और जरूरत पड़ी तो उसे “पाषाण युग” में पहुंचा दिया जाएगा।

ट्रंप का दावा, जीत अब दूर नहीं
राष्ट्र को संबोधित करते हुए ट्रंप ने कहा कि अमेरिका अपने सैन्य लक्ष्यों के बेहद करीब पहुंच चुका है। उन्होंने दावा किया कि इजरायल के साथ मिलकर चलाए जा रहे अभियान में ईरान को भारी नुकसान हुआ है।

ट्रंप के मुताबिक, ईरान की नौसेना लगभग खत्म हो चुकी है, वायुसेना कमजोर पड़ गई है और उसके कई बड़े सैन्य नेता मारे जा चुके हैं। उन्होंने भरोसा जताया कि जल्द ही यह मिशन पूरा कर लिया जाएगा।

‘और होंगे कड़े हमले’
ट्रंप ने साफ किया कि अगर हालात ऐसे ही रहे तो अमेरिका अगले कुछ हफ्तों में और भी कड़े हमले करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका अपने सहयोगी देशों, खासकर इजरायल, को किसी भी हाल में नुकसान नहीं होने देगा।

साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि अगर बातचीत सफल नहीं होती है, तो ईरान के बिजली संयंत्रों और अन्य अहम इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाया जा सकता है।

युद्ध को बताया जरूरी
ट्रंप ने इस सैन्य कार्रवाई को सही ठहराते हुए कहा कि यह अमेरिका और पूरी दुनिया की सुरक्षा के लिए जरूरी कदम है। उन्होंने आरोप लगाया कि ईरान लंबे समय से आतंकवाद को समर्थन देता रहा है और वह परमाणु हथियार बनाने के बेहद करीब पहुंच चुका था। उन्होंने दोहराया कि अमेरिका किसी भी कीमत पर ईरान को परमाणु हथियार हासिल नहीं करने देगा।

तेल और वैश्विक असर पर भी बोले
ट्रंप ने कहा कि हाल के दिनों में तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के लिए ईरान जिम्मेदार है। उन्होंने आरोप लगाया कि ईरान ने तेल टैंकरों पर हमले कर वैश्विक सप्लाई को प्रभावित किया है। हालांकि, उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि अमेरिका, जो दुनिया का सबसे बड़ा तेल और गैस उत्पादक है, इस संकट से निपटने में सक्षम है।