Nobel Prize 2024: अर्थशास्त्र में नोबेल का ऐलान; डारोन ऐसमोग्लू, साइमन जॉनसन और जेम्स ए. रॉबिन्सन को पुरस्कार

Nobel Prize 2024 in Economics
X
Nobel Prize 2024 in Economics
Nobel Prize 2024: डारोन ऐसमोग्लू, साइमन जॉनसन और जेम्स ए. रॉबिन्सन को अर्थशास्त्र में 2024 का नोबेल पुरस्कार दिया गया है।

Nobel Prize 2024: रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने सोमवार, 14 अक्टूबर को अर्थशास्त्र में तीन हस्तियों को नोबेल पुरस्कार देने का ऐलान किया है, जिनमें डारोन ऐसमोग्लू (Daron Acemoglu), साइमन जॉनसन (Simon Johnson) और जेम्स ए. रॉबिन्सन (James A. Robinson) का नाम शामिल है। तीनों विशेषज्ञों ने इस विषय पर अध्ययन किया कि संस्थाएं किस प्रकार बनती हैं और समृद्धि को कैसे प्रभावित करती हैं।

इन्होंने अपने शोध में यह बताया है कि कैसे किसी देश की समृद्धि में संस्थाओं की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। पिछले साल हार्वर्ड यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर क्लाउडिया गोल्डिन को अर्थशास्त्र में 2023 का नोबेल पुरस्कार (Nobel Prize 2023) दिया गया था।

शोध का मुख्य उद्देश्य
डारोन ऐसमोग्लू, साइमन जॉनसन और जेम्स ए. रॉबिन्सन के शोध के अनुसार, एक समाज में कानून का पालन न होना और जनसंख्या के शोषण के लिए बने संस्थान आर्थिक विकास को अवरुद्ध करते हैं। विशेषज्ञों का अध्ययन यह समझने में मदद करता है कि किन कारणों से कुछ देश समृद्धि की राह पर तेजी से बढ़ते हैं और क्यों अन्य देश पीछे रह जाते हैं। इनके शोध का मुख्य उद्देश्य यह दिखाना है कि लोकतंत्र और समावेशी संस्थानों का निर्माण आर्थिक विकास को बढ़ावा देने का एक महत्वपूर्ण तरीका है।

इस वर्ष इन्हें मिला है नोबेल पुरस्कार
2024 नोबेल पुरस्कारों की घोषणा सोमवार से शुरू हुई। पहले दिन अमेरिकी वैज्ञानिकों विक्टर एंब्रोस और गैरी रुवकुन को चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार दिया गया। मंगलवार को जॉन होपफील्ड और ज्योफ्री हिंटन को भौतिकी में नोबेल पुरस्कार मिला। बुधवार को डेविड बेकर, डेमिस हस्साबिस और जॉन जंपर को रसायन विज्ञान में नोबेल पुरस्कार दिए जाने की घोषणा की हुई। गुरुवार को दक्षिण कोरियाई लेखिका हान कांग को साहित्य के लिए 2024 का नोबेल पुरस्कार दिया गया।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story