Hezbollah chief Naim Qassem killed: इजरायली रक्षा बल (IDF) ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि लेबनान की राजधानी बेरूत में बुधवार रात किए गए भीषण हवाई हमलों में हिजबुल्लाह प्रमुख नईम कासिम मारा गया है। इस ऑपरेशन में इजरायल को एक और बड़ी कामयाबी मिली है। सेना के अनुसार, इस हमले में कासिम का निजी सचिव और उसका सगा भतीजा अली यूसुफ खर्शी भी मारा गया है।
X पर पोस्ट कर दी जानकारी
इजरायली सेना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर इस खबर की पुष्टि करते हुए लिखा, "IDF ने बेरूत में आतंकवादी संगठन हिजबुल्लाह के उप महासचिव नईम कासिम को खत्म कर दिया है। पिछले कल दक्षिण लेबनान में आतंकी बुनियादी ढांचों की एक श्रृंखला पर हमले किए गए थे।" इस पोस्ट के जरिए इजरायल ने साफ संदेश दिया है कि वह हिजबुल्लाह के कमांड स्ट्रक्चर को जड़ से खत्म कर रहा है।
सचिव और भतीजा भी निशाने पर
IDF ने अपने बयान में आगे बताया कि हमले के दौरान नईम कासिम का निजी सचिव अली यूसुफ खर्शी भी वहीं मौजूद था। खर्शी न केवल सचिव था, बल्कि वह कासिम का करीबी रिश्तेदार (भतीजा) भी था। इजरायल का दावा है कि इस हमले ने हिजबुल्लाह के आंतरिक प्रशासन और संचार व्यवस्था को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया है।
दक्षिणी लेबनान में रातभर हुई बमबारी
बुधवार की रात इजरायली वायुसेना के लिए बेहद व्यस्त रही। बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में स्थित हिजबुल्लाह के ठिकानों पर ताबड़तोड़ मिसाइलें बरसाई गईं। इजरायल का कहना है कि ये हमले उन खुफिया जानकारियों के आधार पर किए गए थे, जिनमें हिजबुल्लाह के शीर्ष नेताओं के एक गुप्त ठिकाने पर जुटने की खबर थी।