Blue Origin: सिर्फ 11 मिनट में अंतरिक्ष की सैर कर लौटीं 6 महिलाएं, कैटी पेरी ने धरती को चूमा; देखें Video

Blue Origin all female crew space travel, Katy Perry kisses earth, video
X
ब्लू ओरिजिन मिशन के तहत 6 महिलाओं ने अंतरिक्ष की उड़ान भरी थी।
Katy Perry: जेफ बेजोस की कंपनी ब्लू ओरिजिन ने 6 महिला सेलिब्रिटी क्रू के साथ रॉकेट लॉन्च किया जिसमें यात्रियों ने 11 मिनट में अंतरिक्ष की यात्रा पूरी की। मिशन के बाद कैटी पेरी बेहद खुश नजर आईं।

Blue Origin Mission: 14 अप्रैल 2025 को 6 सेलेब्रिटी महिला क्रू के साथ एक ऐतिहासिक अंतरिक्ष उड़ान पूरी हुई जो इस वक्त देशभर में सुर्खियां बटोर रहा है। जेफ बेजोस (Jeff Bezos) की कंपनी ब्लू ओरिजिन के न्यू शेपर्ड रॉकेट में 6 महिला चालक दल के साथ लॉन्च किया गया। 1963 के बाद ये दूसरा मौका था जब किसी अंतरिक्ष मिशन में केवल महिलाएं सवार थीं। इस क्रू में मशहूर पॉप सिंगर कैटी पेरी (Katy Perry) और अन्य हस्तियां सवार थीं जिन्होंने अंतरिक्ष की उड़ान भरी और केवल 11 मिनट में अपनी यात्रा पूरी की। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है।

जमीन पर लौटते ही कैटी पेरी ने धरती चूमी
कैटी पेरी ने धरती पर लौटते ही अपना एक्सपीरियंस शेयर किया। जैसे ही उनका कैप्सूल धरती पर लैंड हुआ उन्होंने जमीन पर पैर रखते ही धरती को चूम लिया। उन्होंने एक्स पर लिखा- 'अपने घर जैसी जगह कहीं नहीं'। सामने आए वीडियो में महिला क्रू कैप्सूल के अंदर जीरो-ग्रैविटी का एक्सपीरियंस लेती दिखीं। एक मेंबर ने बिना गुरुत्वाकर्षण के फूल उड़ाते देखा।

11 मिनट में पूरी की अंतरिक्ष की यात्रा
न्यू शेपर्ड रॉकेट (NS-31) ने टेक्सास से उड़ान भरी थी। यह रॉकेट करीब 105 किलोमीटर की ऊंचाई तक गया, जहां क्रू मेंबर्स को कुछ मिनटों के लिए बिना गुरुत्वाकर्षण का अनुभव मिला। ये रॉकेट 10 मिनट तक पूरी तरह से स्वचालित उड़ान पर था। स्पेस मिशन के लिए 6 महिला चालक दल ने कस्टम-डिज़ाइन किए गए कपड़े पहने थे। ग्लैमरस और क्रिएटिव स्पेस सूट विशेष रूप से मिशन के लिए तैयार किए गए थे, जो अमेज़ॅन के संस्थापक जेफ बेजोस की मंगेतर लॉरेन सांचेज़ ने तैयार करवाए थे। लॉरेन सांचेज जो पेशे से टीवी प्रेजेंटर और पत्रकार हैं जिन्होंने इस स्पेस मिशन में भाग लिया था और इस मिशन के लिए उन्होंने खुद अन्य 5 खास मेहमानों को चुना था।

इन 6 महिलाओं ने मिशन में लिया भाग

लॉरेन सांचेज़ - पत्रकार और फिलेंथ्रोफिस्ट
कैटी पेरी - ग्लोबल पॉप सिंगर सेंसेशन
गेल किंग - न्यूज प्रेजेंटर
अमांडा गुयेन - नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामांकित और स्पेस पॉलिसी एडवोकेट
आइशा बोवे - पूर्व नासा इंजीनियर और एयरोस्पेस उद्यमी
केरियन फ्लिन - निवेशक (व लॉरेन सांचेज़ की करीबी दोस्त)

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story