ये है दुनिया का सबसे लकी बंदर, तीन बार बचा तेंदुए के पंजे से

ये है दुनिया का सबसे लकी बंदर, तीन बार बचा तेंदुए के पंजे से
X
दोनों के बीच यब खेल तीन घंटे तक खेला गया पर बंदर उसके हाथ न लगा।
केपटाउन. हमारी मांए हमेशा कहती हैं कि कभी भी खाने के साथ खेलना नहीं चाहिए। ये खाने के लिए होता है और चुपचाप खाना चाहिए, लेकिन मां की बात न मानना एक तेंदूए को महंगा पड़ा है। ये वाकया है दक्षिण अफ्रीका के जंगल में एक भूखे तेंदुए को अपना दोपहर का भोजन एक झाड़ी के पीछे खेलते बंदर के रूप में दिखाई दिया।
जैसे ही तेंदुए ने उस बंदर पर हमला किया तो बंदर झट से एक पेड़ पर चढ़ गया। पीछे-पीछे तेंदुआ भी उसके पीछे चढ़ा पर तीन बार बंदर तेदुएं के हाथ में आकर फिसल गया। दोनों के बीच यब खेल तीन घंटे तक खेला गया पर बंदर उसके हाथ न लगा। इस पल को अपने कैमरे में कैद किया 36 वर्षीय सफारी टूर लीडर गैरी पार्कर ने। वो जंगल से गुजर रहे थे कि अचानक उन्हें एक अजीब सी अवाज सुनाई दी, जिसके बाद उन्होंने पेड़ के ऊपर देखा तो एक छोटा सा बंदर अपनी जान बचाने के लिए एक डाल ले दूसरे डाल पर कूद रहा है।
इस छोटे बंदर की बहादूरी से पेड़ पर बैठे कई और बंदरों ने अपनी जान बचाई। लेकिन तेंदुए को अपने भोजन के साथ खेलना महंगा पड़ा। इस पल को देख गैरी ने इस बंदर को दुनिया का सबसे लक्की बंदर माना है।
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि और हमें फॉलो करें
ट्विटर पर-
नीचे की स्लाड्स में देखिए, बंदर और तेंदुए के बीच हुई जंग को-

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

  • 1
  • 2
  • ...
  • 7
  • 8

  • Next Story