देखिए तस्वीरों में, केन्या में एक हिप्पो ने मगरमच्छ से लड़कर कैसे बचाई हिरण की जान

X
By - haribhoomi.com |12 March 2014 12:00 AM IST
कई घंटों की जंग के बाद अंत में आखिरकार मगरमच्छ को अपनी हार माननी पड़ी।
विज्ञापन
नैरोबी. आपने वो गाना तो सुना ही होगा 'एक जानवर की जान... आज इंसान ने ली है' पर एक जानवर जब जानवर की जान बचाता है तो हैरानी होना लाजमी है। लेकिन ऐसा हुआ है तो खबर तो बनती है, ये वाकया है केन्या के मसाई मारा खेल रिजर्व का, जहां एक हिप्पो ने मगरमच्छ से लड़कर एक हिरण की जान बचाई।
पानी पीने आई हिरण को मगरमच्छ ने पकड़ लिया और धीरे-धीरे उसे वो पानी में ले जा रहा था। लेकिन पास खड़े एक बहादूर हिप्पो ने ये देखकर पानी में जाने का फैसला किया और मगर से मुकाबला किया। कई घंटों की जंग के बाद अंत में आखिरकार मगरमच्छ को अपनी हार माननी पड़ी और घायल हिरण को हिप्पो पानी के बाहर लेकर आ गया।
इस दुर्लभ क्षण को कैमरे में कैद किया एक 34 वर्षीय वादिम (नाम) इजराइली फोटोग्राफर ने। इन फोटो को देखकर न केवल वो दंग रह गए, बल्कि जिसने भी इन फोटो को देखा वो हैरानी में पड़ गया। आप भी देखें हिप्पो और मगरमच्छ के बीच हुए इस जंग को।
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि और हमें फॉलो करें ट्विटर पर-
नीचे की स्लाइड्स में देखिए, घोड़ों की फाइट को-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
विज्ञापन
Next Story
- होम
- क्रिकेट
- ई-पेपर
- वेब स्टोरीज
- मेन्यू
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS