ये हाथी हैं या पेंटर: सूंड़ से ब्रश पकड़कर बनाते हैं बेहतरीन पेंटिंग

ये हाथी हैं या पेंटर: सूंड़ से ब्रश पकड़कर बनाते हैं बेहतरीन पेंटिंग
X
एक प्रदर्शनी में इन हाथियों की बनाई पेंटिंग £1,300 में बिकीं थीं।
बैंकॉक। हाथी को एक समझदार और शांत जानवर के तौर जाना जाता है। हाथी की समझदारी पर बड़ी फिल्में बनी हैं। लेकिन थाइलैंड के कुछ समझदार हाथी सर्कस के करतब से आगे बढ़कर पेंटिंग भी करने लगे हैं। ये जम्बो अपनी क्रिएटिविटी फुटबॉल और बास्केट बॉल के खेलों में भी दिखाते हैं। इनकी पेंटिेंगों की लोग दिल खोलकर तारीफ भी कर रहे हैें। थाइलैंड के अभयारण्य में सात हाथी इस अपनी सूंढ़ और पैरों के सहारे बेहतरीन पेंटिंग बना रहे हैं। लोग इन्हें देखकर दांतों तले अंगुली दबाने को मजबूर हो जाते हैं।
इन हाथियों की कलाकारी पर एक स्वीडिश फोटोग्राफर का कहना था, सूंड़ में ब्रश थामे इन हाथियों को देखकर लगता है कि जैसे पेंटिंग करना इनकी आदत में शुमार है। आठ हाथियों ने 2004 में 72 फीट लंबी और 8 फीट चौड़ी पेंटिंग बनाई थी जो लगभग 20 हजार डॉलर में बिकी थी। इन सभी पेंटर हाथियों को देखने हर साल उत्तरी थाइलैंड में हजारों टूरिस्ट आते हैं।
एक प्रदर्शनी में इन हाथियों की बनाई पेंटिंग £1,300 में बिकीं थीं। इनकी बनाई पेंटिंगों को लोग खूब खरीदते हैं। विदेशों से आने वाले सैलानियों के लिए सूंढ़ में ब्रश दबाए ये हाथी आकर्षण का केंद्र होते हैं। ये हाथी पेंटिंग बनाने के लिए अपनी सूंढ़ का स्प्रे के लिए इस्तेमाल करते हैं। इनकी पेंटिंगों से होने वाली कमाई को अभयारण्य में सुधारों के लिए इस्तेमाल किया जाता है।
नीचे की स्लाइड्स में देखिए, पेंटिंग करते हाथी की तस्वीरें-

खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि और हमें फॉलो करें ट्विटर पर-

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

  • 1
  • 2
  • ...
  • 4
  • 5

  • Next Story