शाओमी 17 अल्ट्रा लॉन्च: 1.39 लाख में मिलेगा टॉप-क्लास कैमरा और पावरफुल परफॉर्मेंस

14 Mar 2026

Xiaomi 17 Ultra को भारतीय बाजार में कंपनी के सबसे पावरफुल स्मार्टफोन के रूप में लॉन्च किया गया है

फोन केवल 16GB RAM और 512GB स्टोरेज कॉन्फिगरेशन में उपलब्ध है और इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1,39,999 रूपये  तय की गई है

13 से 17 मार्च के बीच बुकिंग करने वाले ग्राहकों को 19,999 कीमत वाला प्रोफेशनल फोटोग्राफी किट प्रो मुफ्त मिलेगा

फोन के बैक में बड़ा सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल दिया गया है जो इसे एक प्रोफेशनल कैमरे जैसा लुक देता है

फ्रंट में Xiaomi Shield Glass 3.0 का प्रोटेक्शन मिलता है, फोन का वजन लगभग 219 ग्राम और मोटाई 8.29mm है

फोन में 6.9-इंच HyperRGB OLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 3,500 निट्स पीक ब्राइटनेस मिलती है

इस फ्लैगशिप डिवाइस में 6000mAh बैटरी दी गई है, जो 90W वायर्ड और 50W वायरलेस फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है

फोन में Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है, जो 3nm टेक्नोलॉजी पर आधारित है। यह HyperOS 3 और Android 16 पर चलता है