लंबी बैटरी लाइफ और Sony कैमरे का कमाल, iQOO का नया फोन मिड-रेंज मार्केट में मचाएगा हलचल

15 Mar 2026

iQOO ने भारत में नया स्मार्टफोन iQOO Z11x लॉन्च किया है, जिसे छात्रों और युवाओं को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है

फोन में 7200mAh की पावरफुल बैटरी दी गई है, जो भारी इस्तेमाल के बाद भी लगभग दो दिन तक चलने का दावा करती है

बॉक्स में 44W का फास्ट चार्जर मिलता है, जिससे बड़ी बैटरी भी कम समय में चार्ज हो जाती है

फोन में MediaTek Dimensity 7400 टर्बो चिपसेट दिया गया है, जो 4nm टेक्नोलॉजी पर आधारित है और गेमिंग व मल्टीटास्किंग को स्मूथ बनाता है

इसमें 6.76-इंच का LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो FHD+ रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है

फोन में 50MP का Sony IMX852 सेंसर दिया गया है, जो शानदार फोटो क्वालिटी और बेहतर पोर्ट्रेट शॉट्स देता है

सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जिससे फ्रंट और रियर दोनों कैमरों से 4K वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है

फोन की बिक्री 16 मार्च 2026 से Amazon और iQOO की आधिकारिक वेबसाइट पर शुरू होगी