तिरंगा को सलामी देने के बाद पहुंच जाइये इन जगहों पर, सुबह से शाम तक देशभक्ति के रंग में डूबे रहोगे...
तिरंगा को सलामी देने के बाद पहुंच जाइये इन जगहों पर, सुबह से शाम तक देशभक्ति के रंग में डूबे रहोगे...
इस दिन लोग पूरे दिन देशभक्ति के रंग में डूबे रहते हैं। अगर आप दिल्ली में हैं, तो आप ऐतिहासिक स्थलों पर जाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दे सकते हैं।
इसके अलावा कई ऐसी जगह भी हैं, जहां आप देश के समृद्ध इतिहास के बारे में भी जान सकते हैं। तो चलिये बताते हैं कुछ ऐसी जगहों के बारे में...
कुतुब मीनार: यह दिल्ली का एक ऐतिहासिक स्थल है। यह अपनी शानदार वास्तुकला और इतिहास के लिए परिवार समेत शानदार दिन बिताने का बेहतरीन विकल्प हो सकता है।
दिल्ली के संग्रहालय: दिल्ली में कई संग्रहालय हैं, जैसे कि राष्ट्रीय संग्रहालय, राष्ट्रीय विज्ञान केंद्र और गांधी स्मृति संग्रहालय, जहां ऐतिहासिक व सांस्कृतिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
राजपथ: इंडिया गेट और राष्ट्रपति भवन ऐतिहासिक स्मृतियों को जीवंत करते हैं। स्वतंत्रता दिवस पर यहां भव्य परेड आयोजित होती है। इंडिया गेट का माहौल भी देखने लायक होता है।
नेहरू पार्क: यहां आप पिकनिक, खेल और अन्य बाहरी गतिविधियों का आनंद ले सकते हैं। 15 अगस्त के दिन यहां के उत्साह का भी आनंद लिया जा सकता है।
लाल किला: यहां स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री तिरंगा फहराने के बाद देशवासियों को संबोधित करते हैं। यहां आकर आप इतिहास की झलक और स्वतंत्रता के महत्व को महसूस कर सकते हैं।