नाराज बीबी को खिला दें यहां के गरमा गरम राम लड्डू, झटपट हो जाएगी राजी
नाराज बीबी को खिला दें यहां के गरमा गरम राम लड्डू, झटपट हो जाएगी राजी
दिल्ली में यूं तो खाने की वैरायटी बहुत है, लेकिन यहां के राम लड्डू का भी टेस्ट अवश्य लें। आगे जानिये राम लड्डू की फेमस दुकानें...
राम सिंह भोज : यह दुकान लोधी कॉलोनी की खन्ना मार्केट में है। यहां के राम लड्डू एक बार खा लिए तो बार-बार आने से खुद को रोक नहीं पाएंगे। टाइमिंग सुबह 7:00 बजे से रात 9:30 बजे तक है।
लाजपत वाले राम लड्डू: इनके राम लड्डू का स्वाद भी अनोखा है। अगर भरोसा नहीं तो लाजपत नगर II के डी ब्लॉक में आकर इनका स्वाद चखकर देखिये। टाइमिंग सुबह 10:30 बजे से रात 10:30 बजे तक है।
राकेश राम लड्डू: साकेत के जे ब्लॉक में स्थित यह छोटा सा स्टॉल लजीज राम लड्डू की प्लेट से आपके होश न उड़ा दे तो कहना। यह मूली के साथ प्याज के छल्ले भी सलाद के रूप में देते हैं। टाइमिंग सुबह 11 बजे से रात 11 बजे तक है।
राम लडडू भंडार: कृष्ण नगर के एस ब्लॉक में कभी भूले भटके आ जाएं तो इनके स्वादिष्ट राम लड्डू का मजा ले सकते हैं। अदरक और हरी मिर्च का बेहतरीन स्वाद आएगा। हींग की खुशबू आपकी भूख को बढ़ा देगी। टाइमिंग सुबह 10:30 बजे से रात 8 बजे तक है।
डोगरा स्नैक्स शॉप: इनके राम लड्डू का स्वाद भी आप जिंदगी भर नहीं भूला पाएंगे। मूली के लच्छे और खट्टी मीठी चटनी इनका स्वाद और बढ़ा देते हैं। चांदनी चौक के एचसी सेन मार्ग पर स्थित यह शॉप सुबह 10 बजे से रात नौ बजे तक खुली रहती है।
नाराज बीबी को खिला दें यहां के गरमा गरम राम लड्डू, झटपट हो जाएगी राजी
नाराज बीबी को खिला दें यहां के गरमा गरम राम लड्डू, झटपट हो जाएगी राजी







