हरतालिका तीज पर पहनें विद्या बालन की ट्रेंडी साड़ियां
हरतालिका तीज पर पहनें विद्या बालन की ट्रेंडी साड़ियां
हरतालिका तीज का व्रत महिलाओं के लिए बेहद खास है। इस बार 6 सितंबर 2024 को यह व्रत किया जाएगा। यह व्रत शादीशुदा महिलाओं के अलावा कुंवारी लड़कियां भी रखती हैं।
हरतालिका तीज पर महिलाएं साज शृंगार करती हैं। ऐसे में अगर आप इस पर्व पर साड़ी पहनने का सोच रही हैं, तो एक्ट्रेस विद्या बालन की स्टाइलिश साड़ियों से आइडिया ले सकती हैं।
कांजीवरम साड़ी- विद्या बालन का हर साड़ी लुक शानदार होता है। हरतालिका तीज पर आप एक्ट्रेस की ये हरी कांजीवरम साड़ी ट्राय कर सकती हैं।
बनारसी साड़ी- पूजा के लिए बनारसी साड़ी परफेक्ट है। आप हरतालिका तीज पर विद्या बालन की ये बनारसी साड़ी ट्राय करें। इसके साथ हैवी ज्वेलरी कैरी कर सकती हैं।
सिल्क साड़ी- अगर आप तीज के मौके पर सिल्क साड़ी कैरी करना चाहती हैं तो एक्ट्रेस की ये साड़ी इस खास पर्व के लिए बेस्ट है।
फ्लोरल प्रिंट साड़ी- आज कल फ्लोरल प्रिंट काफी पसंद किया जाता है। आप चाहें तो विद्या बालन की ये साड़ी से इंस्पिरेशन ले सकती हैं।
प्लेन साड़ी- अगर आपको ज्यादा चटक और वाइब्रेंट रंग पसंद नहीं हैं, तो विद्या बालन की ये प्लेन साड़ी हरतालिका तीज पर पहन सकती हैं।
अगर आप हरतालिका तीज पर साड़ी पहनने का सोच रही हैं तो एक्ट्रेस विद्या बालन के साड़ी कलेक्शन को जरूर ट्राय करें।
अगर आप हरतालिका तीज पर साड़ी पहनने का सोच रही हैं तो एक्ट्रेस विद्या बालन के साड़ी कलेक्शन को जरूर ट्राय करें।








