14 Feb 2025
हर रोज नाश्ते में नया क्या खाएं इसको लेकर उलझन रहती है। कोई ऐसा नाश्ता हो जो बच्चो से लेकर बड़ों तक सबको पसंद आए और चंद मिनटों में भी बन जाए।
इसके लिए आप सूजी से एक टेस्टी डिश बना सकते हैं। ये है सूजी के अप्पे। अप्पे खाने में बहुत टेस्टी लगते हैं और हेल्थ के लिए भी परफेक्ट हैं।
इसे बनाना बहुत आसान है। सुबह की भागदौड़ भरे टाइम में आप इसे केवल 10 मिनट में बनाकर तैयार कर सकते हैं। तो जानिए सूजी के अप्पे की रेसिपी।
सामग्री 500 ग्राम सूजी 250 ग्राम दही पानी, स्वादानुसार नमक बारीक कटी सब्जियां- शिमला मिर्च, प्याज, गाजर, बीन्स, मटर, कद्दूकस अदरक राईं और जीरा, मीठा सोडा तेल
रेसिपी सूजी को एक कटोरे में लें, इसमें दही एड करें। इसमें पानी डालकर हल्का गाढ़ा घोल तैयार करें। 15 मिनट या आधे घंटे के लिए घोल ढककर रख दें।
अब इसमें बारीक कटी सभी सब्जियां मिलाएं। इसमें मीठा सोडा मिलाएं। घोल कर एक बार फिर चलाएं और सभी चीजें मिक्स करें।
अब अप्पे का बर्तन गैस पर गर्म करें। इसके सांचे में हल्का तेल डालकर राईं चटकाएं। अब उपर से सूजी का घोल डालें और 10 मिनट तक पकाएं। तैयार है अप्पे।