हरतालिका तीज पर इन आलता डिजाइन से पैरों को सजाएं
हरतालिका तीज पर इन आलता डिजाइन से पैरों को सजाएं
हरतालिका तीज का व्रत महिलाओं के लिए भी बेहद खास है। इस बार 6 सितंबर को है। इस मौके पर महिलाएं सोलह शृंगार करती हैं।
महिलाओं के शृंगार में महावर/आलता भी शामिल है जो हाथों और पैरों की खूबसूरती बढ़ा देता है। इस हरतालिका तीज पूजा पर अपने पैरों को आलता के इन लेटेस्ट डिजाइन से सजाएं।
फ्लोरल पैटर्न आज-कल काफी ट्रेंड में है। पैरों को फूलों वाली आलता डिजाइन से सजाएं। ये आपके शृंगार में चार-चांद लगा देंगी।
बेल वाली आलता की ये डिजाइन सबसे यूनिक है। इसके लिए बेल पत्ती की चेन डिजाइन बना सकती हैं। इससे पैर बेहद खूबसूरत दिखाई देंगे।
पैरों पर प्लेन आलता लगाने की जगह आप पैटर्न डिजाइन बना सकती हैं। आप चाहें तो इसमें मेहंदी पैटर्न की डिजाइन इस्तेमाल करें।
सफेद-लाल रंग के कॉम्बिनेशन वाला ये आलता डिजाइन बेहद खूबसूरत लुक देता है। लाल आलता लगाकर आप असपर सफेद रंग से डिजाइन बना सकती हैं।
सिंपल महावर डिजाइन भी हमेशा ट्रेंड में रहती हैं। सिंपल आलता से सजे पैरों पर पायल और बिछिया पैरों को और भी खूबसूरत बना देती हैं।
हरतालिका तीज व्रत पर महिलाएं साज-शृंगार करती हैं। इस खास मौके पर आलता की इन ट्रेंडी डिजाइन से पैरों को सजाएं।
हरतालिका तीज व्रत पर महिलाएं साज-शृंगार करती हैं। इस खास मौके पर आलता की इन ट्रेंडी डिजाइन से पैरों को सजाएं।








