Suzuki Motorcycle India का बड़ा धमाका: स्कूटर पर 19,800 रूपये तक की छूट, जानिए पूरी खबर

25 Feb 2026

Suzuki e-Access दे रही है 10,000 रूपये का लॉयल्टी बोनस और 9,800 रूपये का फाइनेंस बेनिफिट, खरीद पर लगभग 19,800 रूपये की सीधी बचत मिल रही है

ग्राहकों को 18,000 रुपए की कीमत वाला चार्जर बिना अतिरिक्त लागत के मिल रहा है, जिससे घर पर चार्जिंग आसान हो जाती है

बैटरी और स्कूटर दोनों पर 7 साल की बढ़ी हुई वारंटी दी जा रही है, लंबे समय तक बेफिक्र इस्तेमाल के लिए यह बड़ा प्लस पॉइंट है

Suzuki e-Access में 4.1 kW की इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है, जो 15 Nm टॉर्क जनरेट करती है, शहर के ट्रैफिक में स्मूद पिकअप और आरामदायक राइड मिलती है

कंपनी का दावा है कि बैटरी 10% तक गिरने के बाद भी स्कूटर लगातार समान प्रदर्शन देता है

राइडर अपनी जरूरत के हिसाब से Eco, Ride A और Ride B मोड चुन सकते हैं, इससे रेंज और पावर के बीच बैलेंस बनाया जा सकता है

LED लाइट्स, टू-टोन एलॉय व्हील्स और मेंटेनेंस-फ्री ड्राइव बेल्ट दी गई है, जिसे 7 साल या 70,000 किमी तक चलने के लिए डिजाइन किया गया है

देशभर में 1200 से ज्यादा आउटलेट्स से सपोर्ट मिलेगा, जिनमें से 240+ डीलरशिप DC फास्ट चार्जिंग सुविधा से लैस हैं