रेनो काइगर पर मिल रहा 88,000 रुपए का जबरदस्त डिस्काउंट, देखें पूरी डिटेल्स

09 Apr 2025

रेनो इंडिया ने अपनी लोकप्रिय SUV Kiger पर इस अप्रैल महीने में शानदार छुट का ऐलान किया है

कंपनी ने अपने पुराने स्टॉक को क्लियर करने के लिए ग्राहकों को 88,000 रुपए तक का डिस्काउंट दे रही है

यह ऑफर चुनिंदा वेरिएंट्स और मॉडल ईयर 2024 के लिए लागू है, जिसमें कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बेनिफिट, लॉयल्टी और कॉर्पोरेट ऑफर के रूप में फायदा उठा सकते है

बात करें इसके फीचर्स की तो रेनो काइगर एक ऐसी कॉम्पैक्ट SUV है, जो स्टाइल और परफॉर्मेंस का परफेक्ट कॉम्बिनेशन पेश करती है

इस कार में 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay सपोर्ट के साथ आती है

वही LED हेडलाइट्स और DRLs, स्टाइलिश एलॉय व्हील्स, हाई सेंटर कंसोल और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जैसे फीचर्स मिलते है

सेफ्टी के लिए इसमें 4 एयरबैग्स, हिल स्टार्ट असिस्ट, ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम जैसे कई फीचर्स से लैस है

कंपनी ने इस कार में दो पेट्रोल इंजन विकल्प में आती है जो 1.0-लीटर एनर्जी पेट्रोल इंजन और 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन है

ऑफर और डिस्काउंट की पूरी जानकारी के लिए अपने नजदीकी डीलरशिप पर संपर्क करें