सबसे सुरक्षित SUV खरीदने का मौका, लिमिटेड स्टॉक पर 2 लाख तक का ऑफर

07 Mar 2026

मारुति सुजुकी के एरिना शोरूम में बिकने वाली प्रीमियम SUV विक्टोरिस इस समय खास ऑफर के साथ मिल रही है

मार्च 2026 में कंपनी इस कार पर कुल 40,000 रुपये तक का फायदा दे रही है

साल की शुरुआत में ही इसकी 15,240 यूनिट की बिक्री दर्ज की गई, ज्यादा ग्राहकों तक पहुंचाने के लिए आकर्षक डिस्काउंट दे रही है

ग्राहक 31 मार्च 2026 तक इस SUV को खरीदकर कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट ऑफर का लाभ उठा सकते हैं

इस SUV पर मिलने वाला फायदा एरिना शोरूम में बिकने वाली एस-प्रेसो, अर्टिगा और डिजायर जैसी कारों से भी ज्यादा बताया जा रहा है

मार्च में मिलने वाले कुल 40,000 रुपये के बेनिफिट में लगभग 30,000 रुपये का लॉयल्टी बोनस और 10,000 रुपये का कॉर्पोरेट ऑफर शामिल है

किसी डीलरशिप पर MY2025 का स्टॉक बचा हुआ है तो ग्राहकों को 2 लाख रुपये तक का फायदा भी मिल सकता है

मारुति विक्टोरिस की एक्स-शोरूम कीमत लगभग 10.50 लाख रुपये से 19.99 लाख रुपये के बीच रखी गई है    

इस SUV में 1.5-लीटर माइल्ड हाइब्रिड पेट्रोल, 1.5-लीटर स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड और पेट्रोल-CNG जैसे तीन इंजन विकल्प मिलते हैं