ग्राहकों के लिए खुशखबरी! 600Km रेंज वाली Tata कार पर 1.71 लाख का फायदा

07 Mar 2026

आप नई इलेक्ट्रिक SUV लेने की सोच रहे हैं, तो इस समय Tata Curvv EV पर अच्छा मौका मिल रहा है

मार्च 2026 में इस कार पर कुल मिलाकर करीब 1.71 लाख रुपये तक का फायदा दिया जा रहा है

इस डील में सिर्फ कैश डिस्काउंट ही नहीं, बल्कि एक्सचेंज बोनस और अन्य डीलर बेनिफिट्स भी शामिल हो सकते हैं

कार के केबिन में 12.3-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और 12.25-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले मिलता है

इस EV में 9-स्पीकर JBL साउंड सिस्टम, पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट और वायरलेस फोन चार्जिंग जैसे आधुनिक फीचर्स दिए गए हैं

45 kWh बैटरी पैक के साथ यह EV 502 किमी तक चलने का, जबकि 55 kWh बैटरी वाला मॉडल 585 किमी तक की रेंज देने में सक्षम बताया गया है

यह इलेक्ट्रिक SUV भारतीय बाजार में 5 अलग-अलग कलर ऑप्शन के साथ आती है

भारत में Tata Curvv EV की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत लगभग 17.49 लाख रुपये से शुरू होती है

सही ऑफर की जानकारी के लिए नजदीकी शोरूम से कन्फर्म करना जरूरी है