सिर्फ 3.50 लाख में घर लाएं सबसे किफायती कार, 32Km से ज्यादा माइलेज का दावा

07 Mar 2026

Maruti Suzuki S‑Presso इस समय देश की सबसे किफायती कारों में शामिल है, मार्च में इस पर शानदार ऑफर दिए जा रहे हैं

इस कार की एक्स-शोरूम कीमत अब लगभग 3.50 लाख रुपये से शुरू होती है और टॉप मॉडल करीब 5.25 लाख रुपये तक जाता है

कंपनी इस महीने ग्राहकों को कुल मिलाकर 37,000 रुपये तक के बेनिफिट दे रही है, जिससे इसकी कीमत और भी आकर्षक हो जाती है

कुछ ग्राहकों को 2,500 रुपये तक का कॉर्पोरेट डिस्काउंट भी मिल सकता है, जिससे कुल फायदा और बढ़ जाता है

इस कार में 1.0-लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो लगभग 68PS की पावर और 89Nm टॉर्क जनरेट करता है

इसमें डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, की-लेस एंट्री, फ्रंट पावर विंडो, हिल होल्ड असिस्ट और इलेक्ट्रिक ORVM जैसे फीचर्स मिलते हैं

फिलहाल इसमें डुअल एयरबैग दिए गए हैं और आगे चलकर कंपनी इसमें 6 एयरबैग अपडेट भी कर सकती है