Nissan Magnite पर मिल रहा है 1.10 लाख रुपये तक का बड़ा फायदा, ऑफर सीमित समय

13 Feb 2026

फरवरी महीने में निसान अपनी पॉपुलर कॉम्पैक्ट SUV निसान मैग्नाइट पर भारी बेनिफिट्स दे रही है

कंपनी की ओर से मिले फायदे जोड़ दें, तो यह SUV 1.10 लाख रुपये तक सस्ती पड़ रही है और यह ऑफर 23 फरवरी तक मिलेगा

निसान मैग्नाइट की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 5.62 लाख रुपये है और इस पर ऑफर मिल रहा है

ऑफर की बात करें तो ये ऑफर ग्राहकों को कैश बेनिफिट, एक्सचेंज बोनस, कॉर्पोरेट ऑफर, कम ब्याज दर वाली फाइनेंस स्कीम के रूप में फायदा मिल सकता है

खास बात यह है कि कंपनी 5.55% की आकर्षक ब्याज दर पर फाइनेंस का विकल्प भी दे रही है, जिससे EMI का बोझ काफी कम हो जाता है

निसान मैग्नाइट को कंपनी 10 साल की वारंटी के साथ ऑफर कर रही है और इसमें 3 साल की स्टैंडर्ड वारंटी और 7 साल की एक्सटेंडेड वारंटी है

इसके सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो इसमें 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, बेहतर बॉडी स्ट्रक्चर जैसे फीचर्स के साथ आती है

निसान मैग्नाइट दो पेट्रोल इंजन विकल्पों के साथ आती है जो 1.0-लीटर NA पेट्रोल इंजन और 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन है

कंपनी का दावा है कि मैग्नाइट बेस्ट-इन-क्लास कम्फर्ट के साथ आती है और इसमें 360-डिग्री लेदर-टच इंटीरियर, हीट इंसुलेशन कोटिंग वाली सीट्स, फ्रेमलेस ऑटो-डिम IRVM जैसे फीचर्स मिलते है

भारतीय बाजार में निसान मैग्नाइट का सीधा मुकाबला किआ सोनेट, महिंद्रा XUV 3XO, टाटा नेक्सन, रेनो काइगर, मारुति ब्रेजा जैसे फीचर्स के साथ आती है