16 Feb 2026
Hyundai Motor India इस महीने ग्राहकों को अपनी लोकप्रिय सेडान Verna पर जबरदस्त ऑफर दे रही है
इस ऑफर में कुल 98,000 रुपये तक का लाभ मिल रहा है, जो कार की ऑन-रोड कीमत को काफी कम कर देता है
इसमें ग्राहकों को 25,000 रुपये कैश डिस्काउंट, 70,000 रुपये स्क्रैपेज बोनस और 3,000 रुपये अतिरिक्त बेनिफिट मिल सकता है
इस सेडान की एक्स-शोरूम कीमत 10.79 लाख रुपये से शुरू होकर 17.13 लाख रुपये तक जाती है
बाजार में इसका सीधा मुकाबला Honda, Skoda और Volkswagen की सेडान जैसी कारों से होता है
इसमें 1.5L पेट्रोल इंजन (113 hp, 144 Nm) और 1.5L टर्बो पेट्रोल (158 hp, 253 Nm) का विकल्प मिलता है
ड्राइविंग स्टाइल के हिसाब से 6-स्पीड मैनुअल, ऑटोमैटिक और 7-स्पीड DCT विकल्प उपलब्ध हैं
इसकी लंबाई 4,535mm, व्हीलबेस 2,670mm और 528 लीटर बूट स्पेस इसे फैमिली यूज़ के लिए बढ़िया बनाता है
इसके SX ट्रिम में LED हेडलाइट्स, फ्रंट पार्किंग सेंसर, रियर कैमरा और 16-इंच एलॉय व्हील जैसे एलिमेंट मिलते हैं
इसके फीचर्स में सनरूफ, वायरलेस चार्जर, एम्बिएंट लाइटिंग, स्मार्ट ट्रंक और ऑटो-फोल्डिंग ORVM जैसे फीचर केबिन को प्रीमियम फील देते हैं
टॉप वेरिएंट में 10.25-इंच टचस्क्रीन, कनेक्टेड कार टेक, पैडल शिफ्टर्स और एयर प्यूरीफायर जैसी आधुनिक सुविधाएँ मिलती हैं