18 Mar 2026
Hyundai Venue ने 1 लाख से ज्यादा बुकिंग का आंकड़ा पार कर लिया, जो इसकी बढ़ती लोकप्रियता को दिखाता है
इस मौके पर HX8 Diesel Automatic वेरिएंट पेश किया गया, जो खास तौर पर ऑटोमैटिक पसंद करने वालों के लिए है
नया HX8 Diesel AT 13.69 लाख रूपये (एक्स-शोरूम) में आता है, जबकि पूरी रेंज 8 लाख से 15.69 लाख रूपये तक जाती है
अब Venue डीजल में HX2, HX5, HX7, HX10 के साथ HX8 भी शामिल हो गया है
इसमें 1.5-लीटर U2 CRDi डीजल इंजन दिया गया है, जो पावर और माइलेज का अच्छा संतुलन देता है
इसमें 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ ड्राइविंग स्मूद और आरामदायक हो जाती है
Hyundai Bluelink के साथ कनेक्टेड कार फीचर्स और OTA अपडेट का सपोर्ट दिया गया है
Hyundai Venue में Eco, Normal, Sport के साथ Sand, Mud, Snow ट्रैक्शन मोड्स मिलते हैं, जो हर रोड कंडीशन में मदद करते हैं
इसके इलेक्ट्रिक पार्किंग ब्रेक, ऑटो होल्ड, रियर डिस्क ब्रेक और पैडल शिफ्टर्स जैसे फीचर्स ड्राइव को और सुरक्षित बनाते हैं