15 Feb 2026
भारत में दोपहिया सेगमेंट की दिग्गज कंपनी होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने अपना नया डिओ 125 X-एडिशन लॉन्च कर दिया है
इस स्पेशल एडिशन स्कूटर की एक्स-शोरूम कीमत 87,733 रुपये रखी गई है, जिससे यह 125cc सेगमेंट में एक आकर्षक विकल्प बनता है
X-एडिशन ग्राफिक्स और अग्रेसिव बॉडी पैनल इसे पहले से ज्यादा स्पोर्टी और प्रीमियम लुक देते हैं
स्कूटर में पर्ल डीप ग्राउंड ग्रे + पर्ल सायरन ब्लू डुअल-टोन स्कीम दी गई है, जो साइबर-ड्रिफ्ट थीम से प्रेरित है
मैट फ्रेश शेड वाले कलर्ड अलॉय व्हील्स इसकी रोड प्रेजेंस को और ज्यादा दमदार बनाते हैं
कंपनी ने इसे खास तौर पर Gen-Z राइडर्स और यंग प्रोफेशनल्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किया है
इसकी 765 mm सीट हाइट और 107 kg कर्ब वेट इसे हल्का, आसान और आरामदायक बनाते हैं
कंपनी ने इसमें 123.92cc का 4-स्ट्रोक इंजन मिलता है जो 8.4 PS पावर और 10.5 Nm टॉर्क देता है
स्कूटर में होंडा की PGM-FI टेक्नोलॉजी दी गई है, जिससे माइलेज और परफॉर्मेंस दोनों बेहतर मिलते हैं
बुकिंग देशभर में शुरू हो चुकी है और डिलीवरी फरवरी अंत से मिलने की उम्मीद है