MG की इस धाकड़ कार पर पूरे 2.40 लाख रुपए बचानें का शानदार मौका, देखें कैसे

27 Feb 2025

JSW MG मोटर इंडिया ने अपनी लोकप्रिय SUV MG Hector पर शानदार ऑफर पेश किया है जिसमे 2.40 लाख तक की बचत कर सकते हैं

इस विशेष ऑफर को 'पावर पैक' नाम दिया गया है और आपकी जानकारी के लिए बता दे यह ऑफर सीमित समय के लिए है और सिर्फ 31 मार्च 2025 तक ही उपलब्ध रहेगा

अगर आप फाइनेंस के जरिए MG Hector खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो आपको केवल 4.99% ब्याज दर पर लोन उपलब्ध होगा

आमतौर पर SUV पर 9-12% ब्याज दर लगती है, लेकिन इस खास ऑफर के तहत आपको बेहद कम इंटरेस्ट रेट पर यह सुविधा दी जा रही है

इस ऑफर में कंपनी एक्सटेंडेड वारंटी और रोडसाइड असिस्टेंस (RSA) भी दे रही है जिससे आपकी कार की सुरक्षा और मेंटेनेंस को लेकर किसी भी तरह की टेंशन नहीं होगी

MG अपने ग्राहकों को कॉम्प्लिमेंट्री एक्सेसरीज का बेनिफिट भी दे रही है, जिससे आप अपनी SUV को अपनी पसंद के हिसाब से कस्टमाइज कर सकते हैं

चुनिंदा राज्यों में इस ऑफर के तहत रोड टैक्स में 50% तक की छूट दी जा रही है, हालांकि यह छूट RTO नियमों के आधार पर दी जाएगी

MG Hector Power Pack ऑफर के तहत यह SUV सिर्फ 13.99 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध होगी

ऑफर की पूरी जानकारी के लिए अपने नजदीकी डीलरशिप पर संपर्क करें