17 Feb 2025
टाटा मोटर्स ने अपनी नई एसयूवी टाटा कर्व पर पहली बार आकर्षक छूट की पेशकश की है
फरवरी 2025 के दौरान ग्राहक टाटा कर्व के ICE और EV वेरिएंट्स पर अधिकतम 50,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं
इस ऑफर में कैश डिस्काउंट के साथ-साथ एक्सचेंज बोनस के रूप में ग्राहकों फायदा उठा सकते है
ऑफर की पूरी जानकारी के लिए अपने नजदीकी डीलरशिप पर संपर्क करें
टाटा कर्व ICE के MY2025 स्टॉक पर 20,000 रुपये तक की छूट उपलब्ध है, जबकि MY2024 मॉडल पर यह छूट बढ़कर 50,000 रुपये तक हो सकती है
भारतीय बाजार में टाटा कर्व की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 10 लाख रुपये है, जो टॉप-मॉडल के लिए 19.20 लाख रुपये तक जाती है
यह इलेक्ट्रिक एसयूवी 45kWh और 55kWh के बैटरी पैक विकल्पों के साथ उपलब्ध है जो 502 किमी और 585 किमी की रेंज तक मिल सकती है
बात करें इसके फीचर्स की तो इसमें प्रीमियम इंटीरियर, एडवांस्ड इंफोटेनमेंट सिस्टम, और उच्च सुरक्षा मानकों के साथ कई आधुनिक सुविधाएं शामिल हैं