15 Feb 2026
भारत के तेजी से बढ़ते इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट में Omega Seiki Mobility ने अपना पहला हाई-स्पीड स्कूटर लॉन्च कर दिया है
इस नए स्कूटर की एक्स-शोरूम कीमत 99,900 रुपये रखी गई है, जिससे यह मिड-रेंज खरीदारों के लिए आकर्षक विकल्प बनता है
ये स्कूटर खास तौर पर अर्बन कम्यूटर्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है ये ऑफिस, कॉलेज या डेली कामकाज के लिए शानदार साबित हो सकता है
70 किमी./घंटा की टॉप स्पीड इसे सामान्य इलेक्ट्रिक स्कूटर से ज्यादा तेज बनाती है, जिससे ट्रैफिक में चलना आसान रहता है
एक बार फुल चार्ज करने पर 110+ किलोमीटर की रेंज मिलती है, जो रोजाना आने-जाने वालों के लिए पर्याप्त है
इसके फीचर्स की बात करें तो इसमें 3.5-इंच कलर LCD डिस्प्ले बैटरी साथ में USB चार्जिंग, रिवर्स असिस्ट और ऑप्शनल GSM कनेक्टिविटी भी मिलती है
इसमें 3.45 kWh IP67 रेटेड बैटरी दी गई है, जो पानी और धूल से सुरक्षित रहती है। साथ में 3 kW BLDC हब मोटर स्मूद एक्सेलरेशन देती है।
Eco मोड लंबी रेंज के लिए, City मोड रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए और Sport मोड तेज पिकअप के लिए है
होम चार्जर से 0–80% चार्ज करीब 4 घंटे में और पूरा चार्ज लगभग 5 घंटे में हो जाता है
इस स्कूटर का निर्माण फरीदाबाद प्लांट में होगा जिसकी क्षमता सालाना 25,000 यूनिट्स है। कंपनी इसे 200+ डीलर नेटवर्क के जरिए भारत के छोटे-बड़े शहरों में उपलब्ध कराएगी