नई Tata Punch Facelift की डिलीवरी हुई शुरू, देखें फीचर्स

14 Feb 2026

भारतीय बाजार में कॉम्पैक्ट SUV पसंद करने वालों के लिए अपडेटेड Tata Punch फेसलिफ्ट की डिलीवरी शुरू हो चुकी है

नए अपडेट के बाद ये कार नए डिजाइन और अपग्रेडेड इंजन के साथ पहले से ज्यादा एडवांस बन गई है

शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 5.59 लाख रुपये रखी गई है, जिससे यह बजट-फ्रेंडली माइक्रो SUV सेगमेंट में मजबूत विकल्प बनती है

नई Punch 6 आकर्षक कलर ऑप्शन में पेश किया है जो Pristine White, Daytona Grey, Cyan Blue, Caramel Yellow, Bengal Red और Coorg Silver है

इसमें डुअल-टोन रूफ ऑप्शन (ब्लैक या व्हाइट) चुनिंदा वैरिएंट्स में मिलता है, जिससे SUV का स्टाइल और भी प्रीमियम दिखता है

टाटा ने इस कार को 6 ट्रिम लेवल में पेश किया है जो Smart, Pure, Pure Plus, Adventure, Accomplished और Accomplished Plus S है

इंजन ऑप्शन में 1.2L नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल और i-CNG विकल्प शामिल हैं, साथ ही पहली बार ज्यादा पावर देने वाला 1.2L टर्बो पेट्रोल इंजन भी दिया गया है

टर्बो वर्जन 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आता है, जो ड्राइविंग एक्सपीरियंस को पहले से ज्यादा स्मूद और स्पोर्टी बनाता है

इसके डिजाइन अपडेट में स्लिम LED DRLs, नए LED हेडलैंप, ब्लैक-आउट ग्रिल, कनेक्टेड टेललैंप और 16-इंच डायमंड-कट अलॉय व्हील शामिल हैं

सेफ्टी के लिए सभी वैरिएंट में 6 एयरबैग, ESC, ABS, TPMS और पार्किंग सेंसर जैसे फीचर्स स्टैंडर्ड दिए गए हैं, जो इसे फैमिली-फ्रेंडली SUV बनाते हैं