14 Feb 2026
हुंडई की कॉम्पैक्ट SUV Venue ने लॉन्च के कुछ ही महीनों में 80,000 से ज्यादा की बुकिंग हासिल कर ली है
कंपनी की वित्तीय रिपोर्ट के अनुसार FY26 की तीसरी तिमाही में हुंडई का रेवेन्यू 8% बढ़कर 179,735 मिलियन रुपये पहुंच गया
EBITDA 7.6% बढ़कर ₹20,183 मिलियन रहा, जबकि प्रॉफिट आफ्टर टैक्स 6.3% की बढ़त के साथ ₹12,344 मिलियन दर्ज हुआ
Venue की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 7.89 लाख रुपये से शुरू होकर 15.48 लाख रुपये तक जाती है
बुकिंग डेटा बताता है कि लगभग 48% ग्राहक पहली बार कार खरीदने वाले हैं - यानी यह SUV नए खरीदारों में खास पसंद बन रही है
इसके इंटीरियर में नया थ्री-लेयर डैशबोर्ड, एम्बिएंट लाइटिंग वाला सेंटर कंसोल और D-कट स्टीयरिंग इसे प्रीमियम फील देता है
सुरक्षा के लिए 6 एयरबैग, लेवल-2 ADAS, फ्रंट पार्किंग सेंसर और इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक जैसे एडवांस फीचर्स शामिल हैं
इसके कलर ऑप्शन में नए शेड जैसे Mystic Sapphire, Hazel Blue, Dragon Red और ड्यूल-टोन Hazel Blue शामिल किए गए हैं
कंपनी इस कार में तीन इंजन विकल्प दिया है जो 1.2L पेट्रोल, 1.0L टर्बो पेट्रोल और 1.5L डीजल है