14 Feb 2026
यह स्कूटर खासतौर पर शहर में रोजाना सफर करने वाले राइडर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जहां स्टाइल और प्रैक्टिकलिटी दोनों जरूरी हैं
इसकी मॉडर्न बॉडी डिजाइन के साथ इसमें स्पोर्टी स्टाइलिंग मिलती है। फिलहाल इसे Bluish White शेड में उतारा गया है
EC-06 सिंगल चार्ज में 169 किमी तक चल सकता है, जो इसे डेली कम्यूट के लिए भरोसेमंद विकल्प बनाता है
इसमें 4kWh फिक्स्ड बैटरी पैक दिया गया है, जिसे घरेलू सॉकेट से लगभग 8 घंटे में फुल चार्ज किया जा सकता है
इस स्कूटर में IPMSM मोटर लगी है जो 6.7kW पावर और 26Nm टॉर्क जनरेट करती है। इसकी टॉप स्पीड 79 km/h है
राइडर को Eco, Standard और Power तीन मोड मिलते हैं, जिससे जरूरत के हिसाब से परफॉर्मेंस या रेंज चुनी जा सकती है
इसके आगे-पीछे 200mm डिस्क ब्रेक, CBS सिस्टम और मजबूत सस्पेंशन सेटअप सुरक्षित व स्मूद राइड सुनिश्चित करते हैं
LCD डिजिटल डिस्प्ले और Yamaha Motor Connect ऐप सपोर्ट के जरिए राइड डेटा और स्टेटस की पूरी जानकारी मिलती है
24.5 लीटर अंडर-सीट स्टोरेज दिया गया है जिसमें हेलमेट या रोजमर्रा का सामान आराम से रखा जा सकता है
बैटरी पर 3 साल या 30,000 किमी वारंटी मिलती है, साथ ही IP67 बैटरी-मोटर प्रोटेक्शन इसे बारिश और धूल में भी भरोसेमंद बनाता है