18 Feb 2026
भारतीय बाजार में Hyundai Creta, Kia Seltos और Honda Elevate जैसी SUVs की जबरदस्त मांग है
Elevate अपने सॉलिड लुक और भरोसेमंद ब्रांड इमेज की वजह से खास पहचान बना चुकी है
इस महीने अलग-अलग वैरिएंट्स पर कुल बेनिफिट 1.48 लाख रूपये तक मिल सकता है, इसमें कैश डिस्काउंट के साथ अन्य फायदे भी शामिल हैं
ऑफर में सीधा कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और चुनिंदा ग्राहकों के लिए अतिरिक्त लाभ जोड़े गए हैं
SUV में 1.5-लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 121bhp की पावर और 145Nm का टॉर्क देता है
केबिन में 10.25-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, जो स्मार्टफोन कनेक्टिविटी सपोर्ट करता है
Honda Elevate सिंगल-पेन सनरूफ और स्पेशियस इंटीरियर इसे फैमिली SUV के तौर पर मजबूत बनाते हैं
Elevate का मुकाबला बाजार में Maruti Grand Vitara, Hyundai Creta और Kia Seltos जैसी गाड़ियों से होता है
डिस्काउंट शहर, स्टॉक और डीलरशिप के अनुसार कम या ज्यादा हो सकता है। इसलिए बुकिंग से पहले नजदीकी शोरूम से पूरी जानकारी जरूर लें