OnePlus का ये धांसू फोन हुआ 4 हजार रुपये सस्ता, देखें तगड़े फीचर्स

आप OnePlus का पावरफुल फोन लेने का प्लान बना रहे हैं और बजट 40 हजार तक का है, तो यह डील आपके लिए किसी jackpot से कम नहीं है
OnePlus 13R का 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट लॉन्च के समय 42,999 रुपये में आया था, लेकिन अब Amazon पर यही फोन सिर्फ 38,999 रुपये में मिल रहा है
31 जनवरी तक चुनिंदा बैंक कार्ड से पेमेंट करने पर 1,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल रहा है, जिससे फोन और ज्यादा किफायती हो जाता है
कंपनी की तरफ से करीब 1,949 रुपये तक का कैशबैक भी दिया जा रहा है, जिससे यह डील और ज्यादा दमदार बन जाती है
अगर आपके पास पुराना स्मार्टफोन है, तो एक्सचेंज ऑफर के जरिए कीमत और नीचे आ सकती है, हालांकि छूट आपके फोन की हालत और ब्रांड पर निर्भर करेगी
OnePlus 13R में 6.78 इंच का 8T LTPO AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 4500 निट्स की जबरदस्त ब्राइटनेस के साथ आता है
डिस्प्ले की सेफ्टी के लिए इसमें Gorilla Glass 7i दिया गया है, जिससे रोज़मर्रा के इस्तेमाल में स्क्रैच की टेंशन कम हो जाती है
फोन में लेटेस्ट Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है, जो गेमिंग से लेकर मल्टीटास्किंग तक हर काम को स्मूद बना देता है
फ्रंट में 16MP का कैमरा दिया गया है, जो सोशल मीडिया और वीडियो कॉलिंग के लिए बढ़िया क्वालिटी देता है
6000mAh की दमदार बैटरी के साथ 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है, जिससे फोन मिनटों में चार्ज होकर घंटों साथ निभाता है
More Stories