डोसे में निकले 8 कीड़े : दिल्ली के फेमस रेस्टोरेंट का मामला, VIDEO देख उड़ जाएंगे आपके होश    

cockroach in dosa
X
दिल्ली के एक रेस्टोरेंट में डोसे में कीड़े मिलें।
Cockroach In Dosa Video :  सोशल मीडिया पर एक रेस्टोरेंट का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवती को सर्व किए गए डोसे में कीड़े निकले। उसने इस घटना का वीडियो बना लिया। 

Cockroach In Dosa Video : आप खाना खाने बाहर जाते होंगे। लेकिन आपको पता है कि जहां आप स्वाद और भूख मिटाने जा रहे हो वहां साफ-सफाई का कितन ख्याल रखा जा रहा है। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि देश की राजधानी में चौंकाने वाला एक मामला सामने आया है।

जी हां... एक युवती अपनी फ्रेंड के साथ रेस्टोरेंट में पहुंचती है। वह डोसा ऑर्डर करती है। जब टेबल पर डोसे की प्लेट आती है, युवती ने जैसे ही खाने के लिए हाथ आगे बढ़ाया। उसे डोसा में कीड़ा दिखा। एक के बाद युवती को 8 कीड़े नजर आएं। यह नजारा देख वहां लोग हैरान रह गए। वायरल हो रहे एक वीडियो में इशानी नाम की एक युवती 7 मार्च को अपनी एक दोस्त के साथ दिल्ली के एक जाने माने कॉफी हाउस में गई थीं।

इस वीडियो को खुद इशानी ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया। वीडियो को अब तक हजारों लोग देख चुके हैं। यूजर्स भी कीड़े वाला डोसा देखकर हैरान हो गए। उन्होंने वीडियो पर कमेंट किए।

इसे भी पढ़ें : दो सांडों की लड़ाई में तीसरे का नुकसान, कार मालिकों को लगा हजारों का चूना; VIDEO

एक यूजर ने लिखा- महंगे होटल में टाइफाइड का इंतजाम फ्री है। एक और यूजर ने लिखा- मैं भी इस कैफे में जाने का सोच रहा था, लेकिन अब कभी नहीं जाऊंगा। एक यूजर ने लिखा- इस रेस्टोरेंट को बिना देरी किए सील कर देना चाहिए।

एक अन्य यूजर ने लिखा- लापरवाही की हद... है। ये लोग इंसान की हेल्थ से खिलवाड़ कर रहे हैं।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story