वोटर लिस्ट से बीजेपी और सपा सांसद का नाम गायब, मचा हंगामा

भाजपा सांसद साक्षी महाराज और कांग्रेस के पूर्व सांसद अन्नू टंडन के नाम नगर निकाय चुनावों की मतदाता सूची से गायब मिले हैं।
साक्षी महाराज ने इसे गहरी साजिश बताते हुए कहा कि जिलाधिकारी नए हैं, लेकिन अपर जिलाधिकारी बी एन यादव लंबे समय से जिले में तैनात हैं।
इसे भी पढ़ें- तेज प्रताप के बयान 'मोदी को घर में घुसकर मारूंगा' पर बीजेपी-जेडीयू का पलटवार
निर्वाचन का काम भी वही देख रहे थे। इसके बाद इतनी बड़ी चूक कैसे हो गई। उन्होंने कहा कि सांसद का नाम मतदाता सूची से गायब होना किसी बड़ी साजिश की तरफ इशारा करता है।
इस मसले पर साक्षी महाराज ने कहा कि सुबह 7.30 बजे ही डीएम से शिकायत दर्ज कराई कि नाम नहीं है। जबकि प्रदेश में हमारी सरकारी है।
उन्होंने मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की। पूर्व सांसद अन्नू टंडन ने भी अपना नाम मतदाता सूची से गायब होने की शिकायत की है।
इसे भी पढ़ें- सुखोई लड़ाकू विमान से पहली बार ब्रह्मोस का सफल परीक्षण
उप जिलाधिकारी मेधा रूपम के गलती मानने तथा जांच का आश्वासन दिए जाने के बाद पूर्व सांसद बिना वोट डाले ही वापस लौट गए।
सांसद का नाम वोटरलिस्ट से गायब होने की खबर लगते ही पोनी रोड पर भाजपाइयों ने बवाल भी किया।
जिलाधिकारी एन जी रवि ने दोनों ही प्रकरणों पर कहा कि मामला गंभीर है। शिकायत की जांच कर कार्रवाई की जायेगी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Tags
- होम
- क्रिकेट
- ई-पेपर
- वेब स्टोरीज
- मेन्यू
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS