कौन हैं Grecia Munoz, जिनसे Zomato के CEO दीपिंदर गोयल ने की शादी?

DEEPINDER GOYAL MARRY GRECIA MUNOZ
X
दीपिंदर गोयल ने ग्रेसिया मुनोज से शादी कर ली है।
Zomato CEO Deepinder Goyal: जोमैटो के CEO दीपिंदर गोयल और मेक्सिकन मॉडल ग्रेसिया ने एक महीने पहले शादी कर ली है। मेक्सिको में रहने वाली ग्रेसिया मुनोज पूर्व मॉडल हैं जो अब अपने लग्जरी प्रोडक्ट्स के स्टार्टअप पर काम कर रही हैं।

Zomato CEO Deepinder Goyal: जोमैटो के वेज ड्रेस कॉन्ट्रोवर्सी के बीच डिलीवरी प्लेटफॉर्म के सीईओ दीपिंदर गोयल ने ग्रेसिया मुनोज से शादी कर ली है। रिपोर्ट्स के अनुसार दीपिंदर गोयल और ग्रेसिया मुनोज इसी साल फरवरी में अपने हनीमून से लौटे थे। बता दें ग्रेसिया भारत राजधानी दिल्ली में घूमने आई थीं, इस दौरान उन्हें जोमैटो के CEO से प्यार हो गया और काफी समय डेटिंग करने के बाद दोनों ने शादी कर ली है।

हाल ही में प्योर वेज के लिए हुई थे ट्रोल
हाल ही में जोमैटो को डिलीवरी अधिकारियों के 'शुद्ध शाकाहारी' बेड़े को पेश करने के लिए आलोचना का सामना करना पड़ा था।

एक महीने पहले हुई थी शादी
एक खबर के अनुसार दोनों के एक परिचित व्यक्ति ने यह बताया है। नाम नहीं छापने की शर्त पर इस व्यक्ति ने कहा कि दीपिंदर और ग्रेसिया की शादी एक महीने पहले हुई थी।

कौन है ग्रेसिया मुनोज?
दीपिंदर गोयल की वाइफ ग्रेसिया मुनोज पूर्व मॉडल रहे चुकी हैं जो अब अपने स्वयं के लग्जरी प्रोडक्ट्स के स्टार्टअप पर काम कर रही हैं। ग्रेसिया मुनोज ने हाल ही में कई इंस्टाग्राम पोस्ट में बताया था कि उनका जन्म मैक्सिको में हुआ था लेकिन अब वह भारत में अपने घर पर हैं। बता दें कि दीपिंदर गोयल की यह दूसरी शादी है। उनकी पहली शादी कंचन जोशी से हुई थी। इससे पहले जनवरी में मुनोज ने अपने दिल्ली दर्शन की झलकियां भी साझा की थीं। मुनोज ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें साझा करते हुए लिखा कि मेरे नए घर में मेरे नए जीवन की झलकियां दिखाई।

दीपिंदर गोयल जोमौटो के सीईओ
दीपिंदर गोयल जो कि 41 साल के है। वह फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म जोमैटो के संस्थापक हैं। उन्होंने 2008 में अपने अपार्टमेंट से कंपनी शुरू की तब इसे फूडीबे(Foodiebay) कहा जाता था। जोमैटो तब से एक फूड डिस्ट्रीब्यूटर कंपनी के रूप में विकसित हो गया है जो पूरे भारत में 1,000 से अधिक शहरों में काम करता है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story