Logo
election banner
Indori Girl Vada Pav In Delhi : इंदौर की एक लड़की ने देश की राजधानी दिल्ली से वड़ा पाव का ठेला लगाया तो वह सोशल मीडिया पर इतनी वायरल हुईं कि पूरे देश में फेमस हो गई।  

Indori Girl Vada Pav In Delhi : हमारे देश में पिछले कुछ सालों में फूड ब्लॉगर काफी तेजी से बढ़ें हैं। अलग-अलग एरिया के खाने लोगों तक ये फूड ब्लॉगर पहुंचा रहे हैं। ऐसे में लोग भी अलग-अलग स्वाद को चखे बिना नहीं रह पाते। ऐसा ही एक ताजा मामला देश की राजधानी दिल्ली में सामने आया।

दिल्ली में चंद्रिका गेरा दीक्षित नाम की इंदौरी लड़की ने अपना खुद का काम शुरू किया है। इंदौरी गर्ल ने वड़ा पाव का ठेला लगाना शुरू किया है। दिखने में बेहद खूबसूरत चंद्रिका का दावा है कि वह मुंबई के वड़ा पाव का टेस्ट दिल्ली में दे रही है। उनका वड़ा पाव बेहद स्वादिष्ट है। 

इसे भी पढ़ें : ठेले पर बिक रही मैगी : किलो के भाव से खरीद रहे लोग; यूजर्स का माथा ठनका, बोले- ये कैंसर का ठेला 

ये है चंद्रिका की कहानी 
चंद्रिका एमपी का मिनी मुंबई कहा जाने वाला शहर इंदौर की रहने वाली है। चंद्रिका बताती है कि शादी के बाद वह दिल्ली आ गई। यहां वह पति के साथ फूड कंपनी हल्दीराम में जॉब करती थी। लेकिन समय के साथ उनके बेटे को डेंगू हो गया। डॉक्टर की सलाह पर उन्हें जॉब छोड़नी पड़ीं। इसके बाद उन्होंने सोचा कि जब मैं खुद फूड इंडस्ट्री में काम कर चुकी हूं और खाने को लेकर इतना कुछ जानती हूं तो क्यों न खुद का कोई बिजनेस खो लूं। फिर क्या था, चंद्रिका ने अपने पति और ससुराल वालों के साथ दिल्ली में अपना पंसदीदा फूड वड़ां पाव का स्टॉल खोल लिया। अब देखते ही देखते चंद्रिका का वड़ा पाव दिल्ली में लोगों की जुबान पर ऐसा चढ़ने लगा कि वड़ा पाव खाने वाले को संभालना मुश्किल हो गया है। 

यही वजह है कि सोशल मीडिया पर चंद्रिका इन दिनों काफी वायरल हो रही है। चंद्रिका के एक ऐसी ही वीडियो को Thefoodiedhaba नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया। इस वीडियो को अब तक 12.6 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इसे 3 लाख से ज्यादा लोग पसंद कर चुके हैं। 
 

5379487