'दिल संभल जा जरा'... लड़के ने अरिजीत सिंह की आवाज में गाया सॉन्ग, जीता फैंस का दिल

Boy Sing a song Like Arijit singh
X
Boy Sing a song Like Arijit singh
Arijit Song dil sambhal ja jara: युवक ने अरिजीत सिंह का गाना 'दिल संभल जा जरा' ऐसा गाया कि वायरल हो गया। लोग उसकी तुलना अरिजीत सिंह से करने लगे।

Arijit Song dil sambhal ja jara: अरिजीत सिंह बॉलीवुड के सबसे प्रसिद्ध गायकों में से एक हैं। पिछले कई सालों से उनके गानों का जलवा बरकरार है। देश ही नहीं विदेशों में भी उनके लाखों फैंस हैं। उनकी आवाज में अलग ही बात है। मखमली आवाज में जब अरिजीत रोमांटिक सॉन्ग गाते है फैंस खो जाते हैं।

उनकी दिवानगी इस बात से समझी जा सकती है कि देश में कही भी युवा उनके सॉन्ग गुनगुनाते मिल जाते हैं। एक ऐसे ही युवक ने अरिजीत सिंह का फेमस सॉन्ग 'दिल संभल जा जरा' गाया। गाने एक्स पर आया तो वायरल हो गया। जिसने भी युवक की आवाज में यह सॉन्ग सुना वो कहने लगा कि यह अरिजीत की आवाज से काफी हद तक मिलती-जुलती है। सोशल मीडिया पर यह तेजी से वायरल हो रहा है।

इसे भी पढ़ें: Child Cricket: 3 साल की बच्ची ने नेट्स पर लगाए शानदार क्रिकेटिंग शॉट्स, यूजर ने बताया 'फ्यूचर स्मृति मंधाना'

वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स अरिजीत सिंह के गाने 'दिल संभल जा जरा." को अपनी आवाज दे रहा है. इस वीडियो को उसके दोस्तों ने रिकॉर्ड किया है. लोगों ने शख्स की आवाज काफी पसंद किया है। इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @Gulzar_sahab ने शेयर किया है। पोस्ट को शेयर करते हुए कैप्शन दिया गया- इस बंदे के गाने को आप 10 में से कितना नंबर दोगे? इस पोस्ट पर किसी यूजर ने 8, किसी ने 9 तो किसी ने 10 में से 10 रेटिंग दी है। वीडियो को हजारों व्यूज मिल चुके हैं।

यूजर्स ने दी रेटिंग
वीडियो देख यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रियाएं दीं। एक यूजर ने लिखा- बेहद शानदार आवाज। एक और यूजर ने लिखा- 10 में से 10 नंबर देता हूं। वहीं, एक और यूजर ने लिखा- छिपा हुआ टैलेंट। इस पोस्ट पर कई और यूजर्स ने इमोजी शेयर कर रिएक्शन दिए हैं।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story