मुशर्रफ ने दिया भड़काउ बयान, कहा-कश्मीरियों को भड़काने जरूरत

इस्लामबाद. पाकिस्तान के पूर्व सैन्य प्रमुख परवेज मुशर्रफ ने कश्मीर पर भड़काऊ बयान दिया है। मुशर्रफ ने एक पाकिस्तानी न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा कि कश्मीर के लोगों को थोड़ा भड़काने की जरूरत है और पाकिस्तान से भी लाखों लोग वहां लड़ने के लिए तैयार हैं। पाकिस्तान में इन दिनों कानूनी मुश्किलों में घिरे मुशर्रफ ने कहा कि भारत पाकिस्तान के साथ ऐसा बर्ताव कर रहा है, जैसे हम कोई छोटे-मोटे मुल्क हों। यह चीजें यहां नहीं हो सकती हैं।
परवेज ने कहा कि हिंदुस्तान को इस गलतफहमी में नहीं रहना चाहिए। कोई हमें थप्पड़ मारे हम दूसरा गाल आगे करने में यकीन नहीं करते हैं। हमें ईंट का जवाब पत्थर से देना चाहिए। मुशर्रफ ने इस इंटरव्यू में मोदी पर भी निशाना साधा है। मुशर्रफ ने कश्मीर पर भारत को धमकी देते हुए कहा, 'कश्मीर में आगे और पीछे दोनों तरफ से हम भारतीय फौज के खिलाफ जंग कर सकते हैं। वे गलतफहमी में न रहें। हममें इतनी कूव्वत है कि हम इसका जवाब डबल दे सकते हैं। फौज ही नहीं हमारे पास दूसरे सोर्स भी हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Tags
- होम
- क्रिकेट
- ई-पेपर
- वेब स्टोरीज
- मेन्यू
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS