सिर्फ ₹5,500 में Redmi का नया 27-इंच मॉनिटर लॉन्च: स्टाइलिश डिजाइन के साथ मिलेगी दमदार परफॉर्मेंस

Redmi A27 2026
X

Redmi A27 2026

रेडमी ने अपना नया 27 इंच का बजट मॉनिटर लॉन्च किया है। यह डिवाइस स्टाइलिश डिजाइन और दमदार गेमिंग फीचर्स से लैस है। जानिए कीमक और पूरी डिटेल्स।

Redmi ने चीन में अपना नया बजट सेगमेंट मॉनिटर Redmi A27 2026 लॉन्च कर दिया है, जो सिर्फ शानदार कीमत ही नहीं, बल्कि दमदार फीचर्स के साथ भी आया है। इस 27-इंच के मॉनिटर में 144Hz रिफ्रेश रेट, 99% sRGB कलर कवरेज और अल्ट्रा-स्लिम तीन तरफ नैरो बेजेल डिजाइन दिया गया है, जो इसे न सिर्फ मल्टी-स्क्रीन सेटअप बल्कि डिजाइनिंग और कैजुअल गेमिंग के लिए भी बेहतरीन ऑप्शन बनाता है। खास बात है कि मार्केट में इस डिवाइस को लगभग ₹5,500 (CNY 469) की कीमत में पेश किया गया है, जो इसे एक बढ़िया किफायती ऑप्शन बनाता है।

Redmi A27 2026 में क्या है खास?

Redmi A27 2026 एक 27-इंच का मॉनिटर है, जिसमें फुल एचडी (1920×1080 पिक्सल) वाली IPS स्क्रीन दी गई है। इसकी सबसे बड़ी खासियत है इसका 144Hz का रिफ्रेश रेट, जिससे स्क्रीन ज्यादा स्मूद चलती है — मतलब आपको डॉक्युमेंट स्क्रॉल करने या हल्के-फुल्के गेम खेलने में बढ़िया अनुभव मिलेगा। इसका 178 डिग्री वाइड व्यूइंग एंगल होने के कारण आप किसी भी साइड से साफ और एक जैसे रंगों में स्क्रीन देख सकते हैं, चाहे अकेले देखें या किसी के साथ मिलकर।

इसमें 99% sRGB कलर कवरेज है, यानी रंग बहुत सटीक और जीवंत दिखते हैं। साथ ही, हर यूनिट को पहले से फैक्ट्री में इस तरह से सेट किया गया है कि कलर में कोई गड़बड़ी न हो, इसे डिजाइनिंग, फोटो एडिटिंग या वीडियो देखने के लिए भी अच्छा विकल्प बनाता है।

मॉनिटर की ब्राइटनेस 300 निट्स तक जा सकती है, और कॉन्ट्रास्ट रेश्यो 1500:1 है, जिससे डार्क और ब्राइट हिस्सों में अच्छा फर्क दिखता है। इसका डिजाइन भी बहुत स्लिम है, तीन किनारों पर बहुत पतली बेजेल (किनारी) दी गई है, जिससे इसे मल्टी-स्क्रीन सेटअप में इस्तेमाल करना और भी आसान हो जाता है।

स्टैंड को आप 5 डिग्री आगे और 15 डिग्री पीछे तक झुका सकते हैं, और इसे दीवार पर भी माउंट किया जा सकता है (VESA माउंट सपोर्ट के साथ)। इसके अलावा इसमें 6ms का रिस्पॉन्स टाइम है, और यह 16.7 मिलियन रंगों को 8-बिट कलर डेप्थ (6-बिट+FRC तकनीक से) के साथ दिखा सकता है।

Redmi A27 की कीमत और उपलब्धता

Redmi A27 2026 मॉनिटर इस समय चीन में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। इसकी असली कीमत CNY 649 (लगभग ₹7,500) है। लेकिन अगर आप इसे प्री-सेल ऑफर में खरीदते हैं, तो यह सिर्फ CNY 469 (लगभग ₹5,500) में मिल सकता है। यह मॉनिटर स्लीक ब्लैक कलर में आता है और देखने में काफी प्रीमियम लगता है। फिलहाल यह सिर्फ चीन में ही उपलब्ध है, दूसरे देशों में इसकी बिक्री कब शुरू होगी, इसकी कोई जानकारी नहीं दी गई है।

ये भी पढ़िए...

ISHRAE COOL Conclave 2025 में छाया Haier: नए AI AC फीचर्स ने मचाया धमाल, जानिए क्यों बना ‘हेल्दी एयर पार्टनर’

OpenAI: चैटजीपीटी शेयरिंग सुविधा बंद, प्राइवेसी खतरे को देखते हुए लिया बड़ा फैसला

Lava Blaze Dragon 5G: 50MP AI कैमरा, 5,000mAh बैटरी वाले फोन की सेल शुरू, मिल रहा 2 हजार का डिस्काउंट

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story