Vivo भारतीय बाजार में जल्द ही अपनी लेटेस्ट स्मार्टफोन सीरीज Vivo X300 को लॉन्च करने की तैयारी में है। इस सीरीज में Vivo X300 और Vivo X300 Pro मॉडल शामिल हो सकते हैं। इसके साथ ही कंपनी ने MWC में वीवो X300 Ultra को भी पेश किया।
लेकिन ऐसा लगता है कि कंपनी यहीं नहीं रुकने वाली है, क्योंकि हाल ही में X300 FE को रूस में लॉन्च किया गया। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह फोन भारत में भी लॉन्च हो सकता है। आइए जानते हैं इस डिवाइस की संभावित स्पेसिफिकेशन, कीमत और अन्य डिटेल्स के बारें में विस्तार से।
Vivo X300 FE: स्पेसिफिकेशन
Vivo X300 FE को कंपैक्ट फ्लैगशिप डिवाइस के रूप में टारगेट किया गया है। इसमें 6.31 इंच का FHD+ LTPO AMOLED डिस्प्ले है, जिसमें पंच-होल कैमरा और 1Hz से 120Hz तक रिफ्रेश रेट मिलता है। डिवाइस को IP68 और IP69 रेटिंग भी मिली है, जिससे यह धूल और पानी से सुरक्षित है।
इसमें Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर है और 12GB RAM के साथ आता है। बैटरी की बात करें तो इसमें 6500 mAh की बड़ी बैटरी दी गई है और यह 90W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है।
फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है। इसमें 50MP प्राइमरी कैमरा, 50MP पेरिस्कोप कैमरा, जो 3x ऑप्टिकल ज़ूम सपोर्ट करता है
और 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा शामिल हो सकता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फ्रंट में 50MP का कैमरा मिलेगा।
Vivo X300 FE: संभावित कीमत
Vivo India ने अभी तक डिवाइस की आधिकारिक कीमत घोषित नहीं की है। लेकिन रूस की कीमत के अनुसार:
- बेस वेरिएंट (12GB RAM + 256GB स्टोरेज) ≈ ₹71,000
- हाई वेरिएंट (12GB RAM + 512GB स्टोरेज) ≈ ₹76,000
अनुमान है कि भारत में लॉन्च होने पर कीमत लगभग इसी रेंज में होगी।
Vivo X300 FE: भारत में अनुमानित लॉन्च डेट
X300 FE को रूस में 4 मार्च को लॉन्च किया गया था। भारत में अभी आधिकारिक लॉन्च डेट नहीं आई है, लेकिन उम्मीद है कि यह अगले 1–2 महीने में भारतीय बाजार में आ सकता है।