Logo
election banner
Top Youtubers In India: दोस्तों भारत में पिछले 10 सालों से यू-ट्यूब का चलन काफी बढ़ा है। इसके साथ ही यू-ट्यूबर्स की संख्या भी बढ़ी है। वे इससे लाखों में कमाई कर रहे हैं। आज हम आपको देश में सब्सक्राइबर्स के मामले में टॉप-10 यू-ट्यूबर्स बताते हैं।  

यूं तो भारत में पिछले कुछ सालों में यू-ट्यूबर्स की संख्या काफी बढ़ गई है। कई लोग अपने अपने टैलेंट के मुताबिक अलग-अलग कंटेंट पर वीडियो बनाते हैं। जिसे लोग काफी पसंद भी करते हैं। यही वजह है कि लगातार सब्सक्राइबर्स की संख्या भी बढ़ रही है। यही नहीं इस प्लेटफॉर्म से वे लाखों रुपए भी कमा रहे हैं। 

आज हम आपको इंडिया के टॉप-10 यू-ट्यूबर के बारे में बताते हैं। 

1. अजय नागर

अजर नागर इंडिया के सबसे बड़े यू-ट्यूबर है। इन्हें कैरीमिनाटी के नाम से जाना जाता है। वह हरियाणा के फरीदाबाद के रहने वाले हैं। अजय कॉमेडी, गेमिंग और रैपिंग के वीडियोज बनाते हैं। उनके 41 मिलियन (4 करोड़) से अधिक सब्सक्राइबर्स हैं। उनके चैनल पर 3 अरब 58 करोड़ 17 लाख 59 हजार 111 व्यूज हैं। इनकी मंथली कमाई करीब 25 लाख है। 
 
2. अजय (अज्जु भाई)

अजय (अज्जु भाई) गुजरात के वडोदरा के रहने वाले हैं। उनके यू-ट्यूब चैनल का नाम Total Gaming है। वह गेमिंग और इंटरटेनमेंट से रिलेटेड वीडियो बनाते हैं। उनके 37.2 M सब्सक्राइबर्स है। इस चैनल पर 5 अरब 91 करोड़ 66 लाख 66 हजार 540 व्यूज हैं। ये महीने में करीब 15 लाख रुपए कमाते हैं।  

3. आशीष चंचलानी

आशीष चंचलानी महाराष्ट्र के उल्लासनगर से ताल्लुक रखते हैं। उनके यू-ट्यूब चैनल का नाम Ashish Chanchlani Vines है। उनके 30.1 M सब्सक्राइबर्स हैं। साथ ही चैनल व्यूज 4 अरब 60 करोड़ 47 लाख 11 हजार 689 हैं। वे कॉमेडी, बॉलीवुड और मिमिक्री से रिलेटेड वीडियो बनाते हैं। इनकी महीने की कमाई करीब 30 लाख रुपए है। 

4. भुवन बाम

भुवन बाम का जन्म दिल्ली में हुआ।  उनके चैनल का नाम  BB ki Vines है। उनके 26.4 मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं। इस चैनल पर उनके व्यूज 4 अरब 87 करोड़ 68 लाख 3 हजार 707 हैं। वे कॉमेडी वीडियो बनाते हैं। उनके वीडियो लोग काफी पसंद करते हैं। इसके साथ ही वे अपने वीडियोज में बड़े सेलिब्रिटिज के इंटरव्यू भी लेते हैं। इनकी मंथनी कमाई करीब 95 लाख रुपए है। 

5.  उज्जवल चौरसिया

उज्जवल चौरसिया पेशे से यूट्यूबर और गेमर हैं। इन्हें गेम खेलना और कामन्टेरी करना बहुत पसंद हैं। यह अपने चैनल टेक्नो गेमर्ज पर काफी तरह की गेम खेलते हैं। जैसे- जीटीए 5, माइनक्राफ्ट और अन्य। जब यह स्कूल में पढ़ ही रहे थे। तभी उन्होंने अपना यूट्यूब चैनल बना लिया था। आज इनके 37.4 मिलियन से भी अधिक सब्स्क्राइबर हैं। इनका चैनल भारत का दूसरा सबसे बड़ा गेमिंग चैनल हैं। इनके व्यूज 10 अरब 83 करोड़ 57 लाख 6 हजार 729 हैं। ये करीब 5 लाख रुपए महीना कमाते हैं।  

6. नजीम अहमद, जयान सैफी, वसीम अहमद

इन 3 दोस्तों ने मिलकर 2016 में यू-ट्यब चैनल ओपन किया। ये कॉमेडी और साइंस फिक्शन रिलेटेड वीडियो बनाते हैं। इनके चैनल के 32.2 मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं। इस चैनल के व्यूज 3 अरब 30 लाख 17 हजार 589 हैं। इनकी कमाई 20 लाख रुपए महीना है। 

7. दिलराज सिंह रावत

दिलराज सिंह रावत राजस्थान के अजमेर के रहने वाले हैं। इनका यू-ट्यूब चैनल MR. INDIAN HACKER नाम से है। साल 2012 में उन्होंने अपने चैनल की शुरआत की। उन्हें लोग काफी पसंद करते हैं। यू-ट्यब पर उनके सब्सक्राइबर्स की संख्या 33.8 मिलियन हैं। इसके साथ ही उनके व्यूज 6 अरब 12 करोड़ 38 लाख 88 हजार 777 है। वे साइंस एक्सपीरिमेंट्स और लाइफ हैक्स से रिलेटेड वीडियो बनाते हैं। इनकी मंथली कमाई करीब 12 लाख रुपए है। 
 
8. अमित भड़ाना

अमित भड़ाना नामी कॉमेडी यू-ट्यूबर है। साल 2012 में इन्होंने यू-ट्यूब पर अपने चैनल की शुरुआत की। वे डबिंग और इंटरटेनमेंट रिलेटेड वीडियो के लिए जाने जाते हैं। इनके सब्सक्राइबर्स की संख्या 24.5 मिलियन है। यह यू-ट्यूब से करीब 30 लाख रुपए महीना कमाते हैं। इनके व्यूज  2 अरब 44 करोड़ 25 लाख 64 हजार 939 हैं। 

9. संदीप माहेश्वरी

यू तो संदीप माहेश्वरी मोटिवेशनल स्पीकर हैं। वे युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय है। वे अपने वीडियोज में युवाओं को लाइफ, करियर सहित कई विषय पर मोटिवेशन देते हैं। साल 2012 में वे यू-ट्यूब पर जुड़े। फिलहाल उनके 28.4 मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं। यह 30 लाख रुपए महीना यू-ट्यूब से कमाते हैं। इनकी व्यूअरशिप 2 अरब 43 करोड़ 56 लाख 19 हजार 737 हैं।   

10. गौरव चौधरी

गौरव चौधरी मोबाइल सहित गैजेट के मामले में इंडिया के नंबर वन यू-ट्यूबर हैं। साल 2015 में उन्होंने अपना चैनल Technical Guruji शुरू किया। फिलहाल उनके सब्सक्राइबर्स की संख्या 23.3 मिलियन हैं। गौरव चौधरी न्यू टेक्नोलॉजी, रिव्यू और किसी गैजेट की अनबॉक्सिंग के वीडियो बनाते हैं। सोर्स के मुताबिक, कमाई के मामले में गौरव सबसे अमीर यू-ट्यूबर है। इनके व्यूज 3 अरब 54 करोड़ 36 लाख 77 हजार 74 व्यूज हैं। 
 

5379487