Logo
election banner
गूगल ने साल के आखिरी दिन 31/12/2023 को लेकर दिलचस्प जानकारी साझा की है। गूगल के मुताबिक इस तारीख के जो अंक है वे एक सिक्वेंस में हैं। ऐसा संयोग 100 साल में एक बार बनता है।

Special Date 123123: नए साल के आने में बस कुछ ही घंटे ही बाकी रह गए हैं। लोग साल के आखिरी दिन को सेलिब्रेट कर रहे हैं। लेकिन, क्या आपको पता है कि आज की तारीख बेहद खास है। गूगल ने इसे लेकर बेहद दिलचस्प बातें साझा की है। ये रोचक जानकारी 31/12/2023 के डिजिट्स से जुड़े हैं। गूगल के मुताबिक यह संयोग 100 साल में एक बार बनता है। गूगल ने पहले अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर इससे जुड़ी क्वेरी डाली और फिर इसका जवाब दिया। 

क्यों इतना खास है तारीख 123123
अगर आज की तारीख को मंथ, डेट और इयर फॉर्मेट में लिखे तो यह 12/31/2023 लिखा जाएगा। अब इसमें से सभी बार्स हटा दें तो यह बनता है 123123 और यही संख्या इसे खास बनाती है। गूगल ने बताया है कि ऐसा आखिरी बार 1923 में हुआ था। अब अगली बार यह संयोग 2123 में बनेगा। इसके साथ ही गूगल ने कुछ ऐसे विजुअल भी शेयर किए हैं जो इस दिन की खासियत को बताते हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Google India (@googleindia)

क्या है डेट लिखने के दो फॉर्मेट
आपके लिए यह जानना जरूरी है कि जहां अपने देश में तारीख में सबसे पहले डेट उसके बाद महीना और अंत में साल लिखा जाता है। वहीं, अमेरिका समेत दुनिया के कई दूसरे देशों में पहले महीना/डेट/ईयर फॉर्मेट में तारीख लिखी जाती है। गूगल ने साल के आखिरी दिन को लेकर यह रोचक फैक्ट महीना/डेट/ईयर फॉर्मेट के हिसाब से सामने रखा है। 

न्यूमेरोलॉजी के हिसाब से क्यों अहम है Special Date 123123
दरअसल संख्या 123123 को न्यूमेरोलॉजी में बेहद अहम माना गया है। इसमें संख्या 123 दो बार आया है।अंक ज्योतिष विशेषज्ञों का माना है कि यह सभी के लिए साथ मिलकर आगे बढ़ने और भविष्य की योजनाएं तैयार करने का संदेश देता है। हालांकि अंक विशेषज्ञों अलग-अलग ढंग से इसका विश्लेषण करते हैं। इसे जीवन में सकारात्मक प्रभाव लाने वाला  माना जाता है। 

क्या होते हैं एंजेल नंबर ?
इसके साथ ही संख्या 123123 को एंजेल नंबर भी माना जाता है। कुछ जगहों पर ऐसा माना जाता है कि एंजेल नंबर आध्यात्मिक ब्रह्मांड को प्रदर्शित करता है। साथ ही यह स्वयं को ऊजार्वान रखने का रास्ता दिखाता है। इसके साथ ही जीवन को नई दिशा और नए ज्ञान की प्राप्ति के लिहाज से अहम है। एंजेल नंबर आम तौर पर ऐसे नंबर होते हैं जिसमें एक ही डिजिट्स बार बार रीपीट होते हों।

5379487