Samsung Galaxy M17e 5G भारत में 17 मार्च को लॉन्च होने जा रहा है। लॉन्च से पहले इसकी संभावित कीमत और फीचर्स सामने आए हैं। जानिए इस बजट 5G फोन में 6000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और AI फीचर्स समेत क्या खास मिलेगा।

Samsung Galaxy M17e 5G Price Leaked: सैमसंग इस महीने भारत में अपना नया बजट स्मार्टफोन Samsung Galaxy M17e 5G लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। आधिकारिक लॉन्च से पहले एक नई लीक में इस फोन की संभावित शुरुआती कीमत का खुलासा हुआ है। वहीं कंपनी ने पहले ही इस स्मार्टफोन के कई प्रमुख फीचर्स कंफर्म कर दिए है।

यह डिवाइस बड़ी डिस्प्ले, MediaTek Dimensity चिपसेट, लंबी सॉफ्टवेयर सपोर्ट और AI-आधारित फीचर्स के साथ आने की उम्मीद है। इसके अलावा कंपनी ने फोन के कैमरा सेटअप और बैटरी पावर से जुड़ी डिटेल भी शेयर की है। देखिए पूरी डिटेल। 

Samsung Galaxy M17e 5G की भारत में संभावित कीमत
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर टिप्स्टर Sanju Choudhary (@saaaanjjjuuu) के मुताबिक, Samsung Galaxy M17e 5G की शुरुआती कीमत भारत में लगभग 13,999 रुपये हो सकती है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि फोन अलग-अलग RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स में उपलब्ध होगा या नहीं, लेकिन आने वाले दिनों में इससे जुड़ी और जानकारी सामने आ सकती है।

सैमसंग ने पुष्टि की है कि Galaxy M17e 5G भारत में 17 मार्च को लॉन्च होगा। यह स्मार्टफोन Blitz Blue और Vibe Violet कलर ऑप्शन में आएगा। इसके लिए Amazon पर एक माइक्रोसाइट भी लाइव हो चुकी है, जिससे संकेत मिलता है कि फोन ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

Samsung Galaxy M17e 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन
कंपनी के मुताबिक, Galaxy M17e 5G में 6.7-इंच HD+ डिस्प्ले दी जाएगी, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलेगा। यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 6300 5G प्रोसेसर से लैस होगा, जिसके साथ ARM Mali-G57 GPU दिया जाएगा।

यह फोन Android 16 आधारित One UI 8 पर काम करेगा। कंपनी का कहना है कि इस डिवाइस को 6 पीढ़ियों तक Android OS अपडेट और 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे। इसके अलावा फोन में Now Bar, Live Notifications, Google Gemini AI और Circle to Search जैसे AI फीचर्स भी दिए जाएंगे।

कैमरे की बात करें तो Samsung Galaxy M17e 5G में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट सेल्फी कैमरा मिलेगा।

पावर के लिए फोन में 6,000mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी, जो कंपनी के अनुसार 26 घंटे तक वीडियो प्लेबैक दे सकती है। Amazon के मुताबिक, 14,000 रुपये से कम कीमत वाले सेगमेंट में यह सबसे लंबा बैटरी बैकअप देने वाले स्मार्टफोन्स में से एक हो सकता है।

डिजाइन की बात करें तो Galaxy M17e 5G की मोटाई 8.2mm होगी। इसमें Glass Fibre Reinforced Polymer (GFRP) बैक पैनल मिलेगा और फोन को IP54 रेटिंग दी जाएगी, जो इसे धूल और हल्के पानी के छींटों से सुरक्षा प्रदान करेगी।