Redmi A7 Pro 5G भारत में महज 11,499 रुपए की कीमत पर लॉन्च किया गया है। इसमें पावरफुल 6,300mAh बैटरी और 32MP कैमरा जैसे कई खास फीचर्स मिलते है। देखिए सेल डेट, प्राइस और फीचर्स।

Redmi A7 Pro 5G Launched: Xiaomi का सब-ब्रांड रेडमी ने भारतीय मार्केट में नया बजट स्मार्टफोन Redmi A7 Pro 5G लॉन्च कर दिया है। इसे 12 हजार से कम कीमत पर पेश किया गया है, लेकिन यह कई दमदार फीचर्स से लैस है। इसमें 6.9-इंच की HD+ LCD स्क्रीन दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है। हैंडसेट का सबसे खास फीचर इसकी 6,300mAh की बड़ी बैटरी है, जो 15W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 

फोटोग्राफी के लिए इसमें  32-मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। यह फोन ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर काम करता है और इसमें 4GB RAM मिलती है। आइए अब Redmi A7 Pro 5G की सेल डेट, प्राइस और फीचर्स के बारें में विस्तार से जानें।  

Redmi A7 Pro 5G का कितना है इंडिया प्राइस?  
भारत में Redmi A7 Pro 5G की शुरुआती कीमत ₹11,499 है, जो 4GB RAM + 64GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए है। इसका दूसरा वेरिएंट 128GB स्टोरेज के साथ ₹12,499 में उपलब्ध है। यह फोन Black, Mist Blue और Sunset Orange कलर ऑप्शन में आता है और इसे Flipkart तथा Xiaomi की ऑफिशियल वेबसाइट से 15 अप्रैल से खरीदा जा सकता है।

ये भी पढ़े-ः Infinix Note 60 Pro: एक्टिव मैट्रिक्स डिस्प्ले और 6,500mAh बैटरी वाला फोन लॉन्च, देखिए फीचर्स- कीमत

Redmi A7 Pro 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन
यह डुअल-सिम (Nano + Nano) फोन Android 16 आधारित HyperOS 3 पर चलता है। कंपनी इसके साथ 4 साल तक Android अपडेट और 6 साल तक सिक्योरिटी पैच देने का वादा करती है।

फोन में 6.9-इंच HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 800 निट्स ब्राइटनेस और TÜV Low Blue Light सर्टिफिकेशन के साथ आता है।

परफॉर्मेंस
इस फोन में 6nm ऑक्टा-कोर Unisoc T8300 प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ 4GB LPDDR4x RAM और 128GB तक UFS 2.2 स्टोरेज मिलता है। फोन में माइक्रोSD कार्ड के जरिए 2TB तक स्टोरेज बढ़ाया जा सकता है। इसमें AI फीचर्स जैसे Google Gemini और Circle to Search का सपोर्ट भी दिया गया है।

कैमरा
फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 32MP प्राइमरी कैमरा (f/2.0 अपर्चर) औऱ एक सेकेंडरी अनस्पेसिफाइड सेंसर भी मिलता है।  सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 8MP फ्रंट कैमरा मिलता है।

कनेक्टिविटी और बैटरी
फोन में 5G, 4G LTE, Wi-Fi 5, Bluetooth 5.4, GPS, GLONASS, Galileo, USB OTG और USB Type-C पोर्ट सपोर्ट मिलता है। इसमें IP52 रेटिंग भी दी गई है, जो डस्ट और स्प्लैश रेसिस्टेंस देती है।

Redmi A7 Pro 5G में 6,300mAh की बैटरी दी गई है, जो 15W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। साथ ही इसमें 7W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग भी दी गई है।