Realme Narzo 100 Lite 5G भारत में कल (14 अप्रैल) लॉन्च होने जा रहा है, जिसमें 7000mAh Titan बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है। जानें कीमत और फीचर्स।

Realme एक बार फिर बजट स्मार्टफोन सेगमेंट में बड़ा धमाका करने जा रहा है। कंपनी का नया Realme Narzo 100 Lite 5G कल यानी 14 अप्रैल को भारत में लॉन्च होने वाला है। लॉन्च से पहले ही इस फोन के कई दमदार फीचर्स सामने आ चुके हैं, जिनमें सबसे खास इसकी 7000mAh की बड़ी बैटरी है।

यह स्मार्टफोन खास तौर पर उन यूजर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जो कम कीमत में लंबी बैटरी लाइफ, स्मूथ परफॉर्मेंस और 5G कनेक्टिविटी चाहते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसकी कीमत 13 हजार रुपये से कम हो सकती है, जिससे यह बजट सेगमेंट में एक मजबूत विकल्प बन सकता है। आइए जानते हैं इस अपकमिंग फोन के संभावित फीचर्स और बाकी डिटेल्स।  

Realme Narzo 100 Lite 5G फीचर्स 
इस फोन में 7000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जिसे Realme “Titan Battery” कह रहा है। कंपनी के मुताबिक, यह बैटरी 6 साल तक हेल्थ बनाए रखने में सक्षम है। इसके साथ ही इसमें रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट भी मिलेगा, जिससे आप दूसरे डिवाइस भी चार्ज कर सकते हैं।

फोन में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट दिया गया है। इसके अलावा इसमें 5300mm² वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम मिलता है, जो लंबे समय तक स्मूथ परफॉर्मेंस देने में मदद करता है। कंपनी का दावा है कि यह डिवाइस 4 साल तक स्मूथ परफॉर्मेंस देगा।

डिस्प्ले
फोन में 6.9-इंच की LCD डिस्प्ले दी गई है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 900 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आती है। इससे स्क्रॉलिंग स्मूथ होगी और आउटडोर विजिबिलिटी भी बेहतर मिलेगी।

डिजाइन और कैमरा
Realme Narzo 100 Lite 5G Thunder Black और Frost Silver कलर ऑप्शन में आएगा। इसका बैक पैनल टेक्सचर्ड फिनिश के साथ होगा और इसमें वर्टिकल कैमरा लेआउट और LED फ्लैश दिया गया है।

कैमरा की बात करें तो, इसमें 13MP रियर कैमर और 5MP फ्रंट कैमरा मिल सकता है। अन्य फीचर्स में IP64 रेटिंग (डस्ट और स्प्लैश रेसिस्टेंस) Armorshell प्रोटेक्शन (अतिरिक्त मजबूती के लिए), बायपास चार्जिंग सपोर्ट जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं। 

कीमत और अन्य डिटेल्स 
लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक, अपकमिंग फोन को भारत में तीन स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया जा सकता है। इनमें :4GB + 64GB, 4GB + 128GB और 6GB + 128GB मॉडल शामिल हो सकते हैं। इनकी कीमत ₹13,000 से कम शुरू हो सकती है और टॉप वेरिएंट ₹15,000 तक जा सकता है।