Logo
election banner
Realme C65 का फर्स्ट लुक सामने आया है। कंपनी के वाइस प्रेसीडेंट Chase Xu ने एक्स पर पोस्ट करते हुए इसे टीज किया है। कंपनी की तरफ से आधिकारिक पोस्ट में खुलासा हो गया कि कंपनी के सी सीरीज के इस मोबाइल की डिजाइन बिलकुल अलग होगी। 

रियलमी ने अपने सी-सीरीज स्मार्टफोन Realme C65 को टीज किया है। इसे मिड रेंज में पेश किया जा सकता है। कंपनी के वाइस प्रेसीडेंट Chase Xu ने एक्स पर पोस्ट शेयर की। इसके डिजाइन की झलक सामने आई है। 

Chase Xu के पोस्ट से पता चलता है कि अपकमिंग फोन लुक वाइस अलग है। फोन स्काई ब्लू कलर में देखा गया है। इसमें पीछे की तरफ रियलमी की ब्राडिंग है। फोन के बैक पैनल में ग्लॉसी डिजाइन के साथ टेक्चर्ड फिनिश दी गई है। फोन में कैमरा मॉड्यूल चौकोर होगा। जबकि दो कैमरा होंगे। इसके साथ एक एलईडी फ्लैश लाइट होगा। साइड में वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन दिया गया है।  

इसे भी पढ़ें : यूरोप-आस्ट्रेलिया में लिस्ट हुआ Vivo का मिड रेंज सेगमेंट स्मार्टफोन, फीचर्स जानकर हो जाएंगे हैरान  

Realme C65 के संभावित स्पेसिफिकेशन 

इसे भी पढ़ें : Tecno Pova 6 Pro Launch: फ्यूचरिस्टिक LED डिजाइन के साथ लॉन्च हुआ टेक्नो का धांसू फोन, जानिए कीमत-फीचर्स

रियलमी C65 में पावर के लिए 5000mAh की बैटरी दी जाएगी। इसके साथ ही 45W की सुपरवुक चार्जिंग तकनीक का सपोर्ट मिलता है। फोन एंड्रॉयड 14 बेस्ड रियलमी UI 5.0 पर रन करेगा। फोन के प्रोसेसर की बात की जाए Dimensity 6020 MT6833 होगा। फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया। इसमें  4G LTE कनेक्टिविटी सपोर्ट मिलेगा।

 

5379487