Realme Buds Wireless 5 ANC: लंबी बैटरी लाइफ और शानदार साउंड क्वालिटी के साथ पावरफुल नेकबैंड लॉन्च, जानें कीमत

Realme Buds Wireless 5 ANC Price and Features
X
Realme Buds Wireless 5 ANC Launched.
Realme ने गुरुवार (23 जनवरी 2025) को Realme 14 Pro सीरीज के साथ Realme Buds Wireless 5 ANC को भी भारत में लॉन्च किया। जानें इसकी कीमत और खासियतें।

Realme Buds Wireless 5 ANC: रियलमी ने आज यानी 23 जनवरी 2025 को Realme 14 Pro सीरीज के साथ Realme Buds Wireless 5 ANC को भी भारत में लॉन्च किया। ये वायरलेस नेकबैंड न केवल शानदार स्पेसिफिकेशन्स के साथ आता है, बल्कि इसकी कीमत भी बजट फ्रेंडली है। आइए जानते हैं इसके फीचर्स, कीमत और लॉन्च ऑफर्स के बारे में।

Realme Buds Wireless 5 ANC के फीचर्स
Buds Wireless 5 ANC एक इन-ईयर डिजाइन के साथ आता है। इसमें 13.6mm का डायनामिक ड्राइवर दिया गया है, जो डीप बास और क्लियर ऑडियो का वादा करता है। इसे BT8931H चिपसेट से लैस किया गया है, जो Bluetooth 5.4 और 45ms लो लेटेंसी मोड को सपोर्ट करता है।

यह 360° स्पैशियल ऑडियो सपोर्ट के साथ आता है, जिससे आपको एक बेहतरीन ऑडियो अनुभव मिलता है। इसमें डुअल डिवाइस कनेक्टिविटी फीचर मिलता है, जो आपको एक साथ दो डिवाइस कनेक्ट करने की सुविधा देता है। इसके साथ ही इसमें 50dB तक एक्टिव नॉइज़ कैंसलेशन (ANC) और 5 माइक्रोफोन के साथ एनवायरनमेंटल नॉइज़ कैंसलेशन (ENC) दिया गया है।

बैटरी बैकअप की बात करें तो ANC बंद होने पर यह 38 घंटे का बैटरी बैकअप देता है, जबकि ANC ऑन होने पर 20 घंटे तक चलता है। कंपनी दावा करती है कि यह सिर्फ 10 मिनट चार्ज होने पर आपको 20 घंटे का प्लेबैक मिलता है। नेकबैंड IP55 रेटिंग के साथ आता है, जो इसे पानी और धूल से सुरक्षित बनाता है।

Realme Buds Wireless 5 ANC: कीमत और लॉन्च ऑफर
Buds Wireless 5 ANC भारत में ₹1,799 की कीमत पर उपलब्ध है। लेकिन लॉन्च ऑफर के तहत आपको इस पर ₹200 का डिस्काउंट मिल रहा है, जिससे इसकी प्रभावी कीमत ₹1,599 हो जाती है। यह तीन कलर्स में उपलब्ध है, जिसमें Twilight Purple, Midnight Black और Dawn Silver शामिल है। इसे आप Realme की आधिकारिक वेबसाइट, Flipkart, Amazon India और ऑफलाइन स्टोर्स से खरीद सकते हैं।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story